कोमा में चली गई थीं कजोल की बहन डेब्यू फिल्म के वक्त हुआ था भयानक एक्सीडेंट, मां को लगा था कि तनीषा मर गई हैं

Updated on 05-01-2024 02:35 PM

डेब्यू फिल्म की शूटिंग के वक्त एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी का भयानक एक्सीडेंट हो गया था और वो कोमा में चली गई थीं। उनकी हालत देख मां तनुजा का लगा था कि वो मर चुकी हैं। इस बात का खुलासा तनुजा ने हालिया इंटरव्यू में किया है।

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में तनीषा ने बताया, पहली फिल्म स्सशह...की शूटिंग के वक्त मेरा एक्सीडेंट हो गया था। वो बहुत भयानक एक्सीडेंट था। मुझे चोट लगी थी और मैं कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थी।

मां को लगा मैं मर गई हूं- तनीषा

उन्होंने आगे कहा- मुझे उन 3-4 दिनों की कोई याद नहीं है। आज भी मैं पीछे जाकर याद करने की कोशिश करती हूं, लेकिन याद नहीं आता।

वहीं, मेरी हालत देख मेरी मां को लगा था कि मैं मर गई हूं। वह बहुत डरी हुई थीं।

सिर का सूजन कम होने में एक साल लगे, फिर भी फिल्म पूरी की
इस एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने तनीषा से कहा था कि वो अब और काम नहीं कर सकतीं। मगर, फिल्म के डायरेक्टर की जिद थी कि तनीषा उनकी फिल्म पूरी करें। डायरेक्ट का कहना था कि अगर तनीषा शूटिंग पूरी नहीं करेंगी, तो उन्हें मजबूरीवश फिल्म को बंद करना पड़ेगा।

तनीषा ने भी अपना वादा पूरा किया। सिर का सूजन कम होने में उन्हें एक साल लगा, लेकिन उन्होंने फिल्म पूरी की।

सिल्वर स्क्रीन पर नहीं चला तनीषा का जादू
फिल्म स्सशह के बाद तनीषा को फिल्म नील 'एन' निक्की, सरकार और टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों में देखा गया था। हालांकि, इसके बावजूद वो सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहीं और फिल्मों से दूरी बना ली। 2013 में उन्होंने बिग बाॅस 7 में देखा गया था। इस सीजन की वो फर्स्ट रनरअप भी बनी थीं। फिलहाल वो झलक दिखला जा सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.