जूनियर एनटीआर ने फिर किया देश का नाम रोशन, ऑस्कर्स की इस टीम में शामिल हुए एक्टर

Updated on 19-10-2023 03:34 PM
एक बार फिर जूनियर एनटीआर के नाम का डंका बजने लगा है। जूनियर एनटीआर स्टारर RRR ने इस साल ऑस्कर में धूम मचाई ही थी। जूनियर एनटीआर के साथ-साथ राम चरण और फिल्म की पूरी टीम को ऑस्कर्स में स्टैंडिग ओवेशन मिला था। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने देश को ऑस्कर भी दिलाया। और अब जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें ऑस्कर्स की 'द अकेडमी' ने उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया है, जो इस बार अकेडमी से जुड़े हैं।

The Academy के साथ 2023 में जो नए एक्टर्स जुड़े हैं, उनमें Jr NTR के अलावा ह्यू क्वान, मार्शा स्टेफनी ब्लेक, रोजा सालाजर और केरी कॉन्डन का नाम शामिल है। 'द अकेडमी' ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने शामिल होने वाले नए एक्टरों के नाम बताए हैं।

द अकेडमी का पोस्ट, ऑस्कर्स की टीम में शामिल ये 5 स्टार्स

पोस्ट में 'द अकेडमी' में लिखा है, 'इन समर्पित और प्रतिभाशाली कलाकारों के काबिल हाथों से कहानियां कल्पनाओं की सीमाओं को पार कर ऐसा मूरत रूप ले लेती हैं, जो दुनियाभर को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। अपने हुनर, बारीक एक्सप्रेशंस और अभिव्यक्ति से ये फिक्शन और रियलिटी के बीच की खाई को पाट देते हैं। इससे हम उन कैरेक्टर्स के स्ट्रगल, खुशियों के पल और जीत में खुद को देख पाते हैं, जिन्हें वो अपनी एक्टिंग से जीवंत कर देते हैं। 'द अकेडमी' टीम में के ह्यु क्वान, मार्शा स्टेफनी ब्लेक, केरी कॉन्डन, एन.टी. रामा राव जूनियर और रोजा सालाजार का स्वागत करता है।'


'देवरा' में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर

प्रोफेशन फ्रंट की बात करें, तो जूनियर एनटीआर अब जल्द ही फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जाएगी। पहला पार्ट 2024 में रिलीज होगा। 'देवरा' से जान्हवी कपूर तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान, प्रकाश राज, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह भी होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.