67 साल की उम्र में जूनियर महमूद का निधन काफी वक्त से स्टमक कैंसर से जूझ रहे थे

Updated on 08-12-2023 02:43 PM

जूनियर महमूद के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर नईम सैय्यद का कल रात 2 बजे मुंबई में निधन हो गया। वो काफी वक्त से स्टमक कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से जूनियर महमूद की तबीयत ठीक नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर का निधन उनके घर पर ही हुआ। महमूद के निधन की पुष्टि उनके एक फैमिली फ्रेंड सलाम काजी ने की। एक्टर की अंतिम यात्रा उनके मुंबई वाले घर से आज दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी।

बता दें, जूनियर महमूद ने 'हाथी मेरे साथी', 'कारवां' और 'मेरा नाम जोकर' सहित कई फेमस फिल्मों में काम किया था।

कैंसर से पीड़ित थे एक्टर
जूनियर महमूद काफी वक्त से स्टेज चार के स्टमक कैंसर से पीड़ित थे। उनकी बीमारी का इलाज मुंबई में स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। पिछले 2 महीनों से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। यहां तक कि उनका वजन भी काफी कम हो गया था। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर उनके लीवर और फेफड़ों में भी फैल गया था। पेट की आंत में भी ट्यूमर बन गया था। आखिर में उन्हें जॉन्डिस भी हो गया था। ऐसे में महमूद की हालत संभलने का नाम ही नहीं ले रही थी और उनको ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया था। लेकिन, एक्टर की तबीयत बिगड़ती ही गई और आखिर में कल रात उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा की जानकारी दी
अशोक पंडित ने लिखा- बहुमुखी एक्टर जूनियर महमूद के निधन के बारे में जानकार बहुत दुख हुआ। यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। एक्टर की अंतिम यात्रा उनके मुंबई वाले घर से आज दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी।

जीतेंद्र और जॉनी लीवर महमूद से मिलने आए थे
कुछ दिन पहले जॉनी लीवर महमूद से मिलने उनके मुंबई वाले घर गए थे। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में 67 साल के जूनियर महमूद बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। वहीं जीतेंद्र और सचिन पिलगांवकर ने भी उनके घर पहुंच कर एक्टर का हाल-चाल लिया था।

जूनियर महमूद ने 'कटी पतंग', 'मेरा नाम जोकर', 'परवरिश' और 'दो और दो पांच' सहित कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'नौनिहाल' से की। जिसके बाद उन्होंने करीब 250 से अधिक फिल्मों में काम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.