ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोंक पर लूट का पर्दाफाश, जीजा-साले ने मिलकर की थी वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 17-08-2024 11:57 AM
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे दो बदमाशों द्वारा बंदूक की नोंक पर की गई लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात को जीजा-साले की जोड़ी ने मिलकर अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने दुकानदार को नकली पिस्टल दिखाकर डराया और सोने-चांदी के गहने व कैश लूटकर फरार हो गए थे। लूट की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपित दुकान में करीब करीब 7 मिनट तक रहे थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपित मूलत: रायसेन जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह लंबे समय से भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में किराये से रह रहे थे। वारदात स्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर ही एक किराये के मकान में उन्होंने अपना ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने उन्हें मकान से ही दबोचा है।

ऐसे की थी वारदात

गौरतलब है कि रचना नगर के रहने वाले मनोज चौहान की बागसेवनिया इलाके के कृष्णा आर्केड में एसएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान दोनों बदमाश उनकी दुकान में घुसे। मनोज के सीने पर पिस्टल अड़ाकर कहा- जो भी नकदी है, वह निकाल दो। उन्होंने मनोज चौहान से झूमाझटकी की। उनकी सोने के जेवर की अलमारी में चाबी लगी थी। आरोपित उसमें से जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दुकानदार के बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपितों पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.