बिहार में JDU सांसद फंस गए 'लड़की' के चक्कर में, साइबर अपराधियों ने मांगी 2 करोड़ रंगदारी

Updated on 02-06-2023 08:02 PM
सीतामढ़ी: बिहार के एक सांसद साइबर अपराधियों की करतूत से परेशान हैं। उनसे 2 करोड़ की रंगदारी मांग अपराधियों ने उनके दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। पिछले चार - दिनों से अपराधी उन्हें परेशान कर रहे हैं। आजिज आकर उन्होंने पुलिस की शरण ली है। सांसद ने पटना के शास्त्रीनगर थाना में मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पटना जिला पुलिस की साईबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। जिस सांसद से 2 करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी गई है, उनका नाम सुनील कुमार पिंटू है। ये सत्ताधारी दल जदयू के सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। खास बात यह कि सांसद पिंटू ने बड़े ही शौक से और अच्छा खासा खर्च कर नये मकान का निर्माण कराया है। यह नया मकान उनके गृह जिला सीतामढ़ी शहर से सटे डुमरा रोड के शांतिनगर मुहल्ले में है। 3 मई को गृहप्रवेश का कार्यक्रम है। इसके लिए उन्होंने हजारों लोगों को भोज पर आमंत्रित तक किया है। लेकिन इसी बीच अपराधियों ने उनसे दो करोड़ रुपयों की डिमांड कर उनकी परेशानी बढ़ा दी है।

सांसद को ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

दरअसल, साइबर अपराधी सांसद पिंटू का फोटो और वीडियो एडिट कर उन्हें लगातार भेज कर परेशान कर रहे थे। साथ ही इसके एवज में उनसे दो करोड़ रूपयों की डिमांड भी कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्हें मैसेज भेजकर डिमांड पूरा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही थी। साइबर अपराधी सांसद सुनील कुमार पिंटू को लगातार यह चेतावनी भरा मैसेज भेज रहे थे कि 'दो करोड़ रुपया दो, नहीं तो तुम्हारा वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के साथ ही परिवार के सदस्यों को शेयर कर दिया जायेगा।' इस धमकी से तंग आकर सांसद पिंटू ने 28 मई को पटना के शास्त्री नगर में प्राथमिकी कांड संख्या -518/23 दर्ज कराई। पुलिस ने यह मामला आईपीएस की धारा 384, 506, 120 (B) और आईटी एक्ट के तहत दर्ज की है।

एक लड़की भेज रही सांसद को मैसेज

सांसद पिंटू ने पुलिस को बताया है कि पूजा कुमारी नामकी लड़की 87XXXXXXXX एवं 98XXXXXXXX से लगातार उनके मोबाइल नंबर 94XXXXXXXX पर मैसेज कर रही है, उनका एडिट फोटो और वीडियो डाल रही है। साथ ही यह सब नहीं करने के एवज में उनसे दो करोड़ रुपयों की डिमांड की जा रही है। उनका कहना है कि मामले में मोबाइल नं 78XXXXXXXX के धारक की भी संलिप्तता है। सांसद ने बताया है कि पिछले चार - पांच दिनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस मामले से सांसद के शुभचिंतक भी काफी चिंतित है। सांसद की तरह शुभचिंतकों ने पुलिस से मामले में शामिल अपराधियों के खिलाफ जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

सांसद पिंटू के दामन पर दाग नहीं !

हाल में नये संसद भवन के उद्घाटन एवं पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी कर चर्चित हुए पिंटू का दामन साफ रहा है। जानकारों का कहना है कि पिंटू के चरित्र पर आजतक कोई दाग नहीं लगा है। यह सच है कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है और इसमें एक मामला पटना में धारा- 420 के तहत दर्ज था। इन मुकदमों का क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। उनके खिलाफ मुकदमों की यह जानकारी 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके दायर शपथ पत्र से मिली है। इसी से यह भी जानकारी चली है कि चुनाव के दौरान भले ही उनके पास नगद 26.27 लाख और बैंक में मात्र पांच लाख रूपये था, लेकिन वे करोड़पति है। उनकी संपत्ति करोड़ों की है।

लगातार तीन पीढ़ी विधायक बनने वाला परिवार

सांसद सुनील कुमार पिंटू का परिवार जिले में एकमात्र परिवार है, जिसकी तीन पीढ़ी सीतामढ़ी से विधायक रही है। पिंटू के दादा किशोरी लाल साह 1962 में विधायक बने थे। वहीं, पिंटू के पिता स्व. हरिशंकर प्रसाद दो बार विधायक चुने गये थे। पिंटू साल 1990 में भाजपा से जुड़े थे। वे साल 2003 में सीतामढ़ी विस से पहली बार चुनाव जीते थे। दूसरी बार मार्च-2005, तीसरी बार नवंबर-2005 एवं चौथी बार नवंबर-2010 में जीते थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मूंह देखना पड़ा था। सुनील कुमार पिंटू 2010-13 तक पर्यटन मंत्री रहे थे। करीब 30 साल तक भाजपा में रहने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील कुमार पिंटू पार्टी का दामन छोड़कर जदयू में शामिल हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.