जया बच्चन ने ससुर हरिवंश राय बच्चन का अमिताभ के सामने उड़ाया था मजाक! सास तेजी बच्चन ने दिया था जवाब

Updated on 19-12-2023 02:08 PM
जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्होंने एक्टर होने के अलावा एक राजनेता की भी जिम्मेदारी सम्भाली है। लेकिन उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा दोनों ही जगह बहुत ही कम देखने को मिलता है। अक्सर वह चीखती या डांटती-डपटती दिखाई देती हैं। पपाराजी हो या फिर मीडिया, सभी पर ये बरस पड़ती हैं। इनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ये अपने ससुर और लेखक हरिवंश राय बच्चन पर कुछ टिप्पणी कर रही हैं और सास तेजी बच्चन ने करारा जवाब भी दिया है।

दरअसल, वायरल हुए वीडियो में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन अपने बाबूजी हरिवंश राय बच्च और माताजी तेजी बच्चन के साथ बैठे हुए हैं। जबां हरिवंश राय बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर सभी हंसी-ठिठोली कर रहे हैं। इस दौरान सुपरस्टार अमिताभ को उम्र के बारे में तुकबंदी पर चर्चा करते हुए देखा गया और उन्होंने उनसे पूछा कि वह 80 वर्ष के होने के बारे में क्या कहेंगे। हरिवंश राय बच्चन ने कहा, 'अस्सी में लप्सी।'

जया बच्चन का मजाक और तेजी बच्चन का जवाब

जिसे सुनने के बाद तेजी बच्चन पूछती हैं कि लप्सी का मतलब क्या है? तो हरावंशराय बोलते हैं कि जो उत्तर प्रदेश का है, वो ही समझेंगे। तो तेजी ने कहा कि हम तो वहीं के हैं। तब हरिवंश राय ने कहा, 'इतनी सुंदर मीठा व्यंजन है कि सब उसे चाटना और खाना चाहते हैं।' फिर जया पूछती हैं कि 'जब 100 के होंगे तो क्या बोलेंगे?' तो हरिवंश राय ने कहा कि जब हो जाऊंगा तो बताऊंगा। जया बोलीं, 'जब आप 100 के हो जाएंगे तो आप तो बोल ही नहीं पाएंगे। तब हम बोलेंगे।' इसके बाद तेजी बच्चन बोलती हैं, 'क्यों, क्यों नहीं बोलेंगे! खूब बोलेंगे।'

95 साल में हुआ था हरिवंश राय का निधन

इस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने 12 जनवरी, 2020 को ट्विटर पर रीट्वीट किया था। लिखा था, 'क्या पल थे। बार-बार प्यार किया और जिया है।' इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई इस फैमिली टाइम की तारीफ कर रहा है और अपना प्यार लुटा रहा है। बता दें कि एक्टर के पिता का निधन 95 की उम्र में हो गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.