जैस्मिन भसीन को मिलती थी रेप की धमकी, बोलीं- हेटर्स की बद्दुआएं सुन मैं डिप्रेशन में चली गई थी

Updated on 05-09-2023 03:13 PM
'बिग बॉस' फेम जैस्मिन भसीन हाल में ही बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ थाईलैंड ट्रिप से लौटी हैं। साथ ही उन्हें उनके हालिया गाने को लेकर भी खूब तारीफ मिल रही है। इस बीच जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया कि उन्हें आए दिन सांवले रंग, अली के साथ बॉन्ड और कई वजहों से ट्रोल किया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब कुछ ट्रोलर्स उन्हें रेप की धमकी तक देते हैं। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

जैस्मिन भसीन ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें आए दिन भद्दे कमेंट्स और हेटर्स की बकवास का सामना करना पड़ता है। जिंदगी में पहली बार उन्हें इस वजह से डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह कैसे ट्रोलिंग का फेस करती हैं।

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं जैस्मिन भसीन

Jasmin Bhasin ने कहा, ''बिग बॉस 14' के बाद से मुझे बहुत बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हद तो हेटर्स की बकवास की हो जाती है जो हर सीमा को पार कर देते हैं। इस वजह से मैं डिप्रेशन में भी चली गई थी।'

लोग देते हैं बद्दुआएं और रेप की धमकी

वह आगे कहती हैं, 'मुझे बहुत सारे फैंस का प्यार मिला है। लेकिन कुछ लोग बद्दुआएं भी देते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि जो मैंने हासिल किया है, उसके लिए मुझे क्यों हेटर्स सुनाते हैं। मुझे बहुत ही भला बुरा कहा गया है। एक वक्त ऐसा था कि मैं बहुत परेशान होने लगी थी। जिंदगी में पहली बार मैं इन सब वजहों से डिप्रेशन में चली गई थी। ये लोग मुझे रेप की धमकी दिया करते थे। मुझे ऐसे ऐसे गंदे नाम से बुलाते थे, जो मैंने आजतक सुने तक नहीं थे।'

सांवले रंग पर भी हेटर्स के सहने पर पड़ते हैं ताने

पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकीं जैस्मिन ने बताया कि अली गोनी को डेट करने की वजह से लेकर सांवले रंग तक पर कुछ हेटर्स उन्हें कोसते हैं। एक समय ऐसा आया कि ये नेगेटिव बातें उनपर हावी होने लगी थीं। लेकिन फिर उन्होंने खुद को समझाया। उन्होंने कहा, 'फिर मैंने खुद को समझाया कि ये लोग आखिर है कौन। इनकी कोई पहचान नहीं है। मुझे इनकी वजह से खुद को परेशान करने की भी जरूरत नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.