जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में 1-0 से आगे हुए जनिथ लियानागे शतक से चूके

Updated on 09-01-2024 01:54 PM

श्रीलंका ने रोमांचक वनडे में जिम्बाब्वे को 2 विकेट से हरा दिया। 53 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम ने 172 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 37 रन की जरूरत थी। यहां 9वें विकेट के लिए टैलेंडर्स ने 39 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की और श्रीलंका को जीत दिला दी।

श्रीलंका के लिए दूसरा ही मैच खेल रहे जनिथ लियानागे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 127 बॉल पर 95 रन बनाए। दूसरे वनडे में जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला वनडे बेनतीजा रहा था, जबकि तीसरा वनडे 11 जनवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब, पहले ओवर में गंवाया विकेट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सोमवार को जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम की शुरुआत खराब रही, उन्होंने पहले ही ओवर में तिनाशे कामुन्हुकाम्वे का विकेट गंवा दिया। यहां से जॉयलॉर्ड गुम्बी ने कप्तान क्रैग इरविन के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। विकेटकीपर गुम्बी 30 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच पार्टनरशिप टूटी।

इरविन ने जिम्बाब्वे को 200 के करीब पहुंचाया
दूसरा विकेट गिरने के बाद कप्तान इरविन ने चौथे विकेट के लिए मिल्टन शुम्बा के साथ 53 रन की पार्टनरशिप की। शुम्बा 26 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद सिकंदर रजा भी एक ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इरविन ने फिर अपनी फिफ्टी पूरी की और रायन बर्ल के साथ 67 रन की पार्टनरशिप की। इरविन 82 रन बनाकर आउट हुए लेकिन टीम को 200 रन के करीब पहुंचा दिया। उनके विकेट के वक्त टीम का स्कोर 182/5 था।

टैलेंडर्स सस्ते में आउट, तीक्षणा को 4 विकेट
इरविन के बाद बर्ल भी 31 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय 182/4 के स्कोर से टीम ने 26 रन बनाने में ही अगले 6 विकेट गंवा दिए। क्लाइव मडान्डे के अलावा 4 टैलेंडर्स 5 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सके। टीम 44.4 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

श्रीलंका से स्पिनर महीश तीक्षणा ने 4 विकेट झटके। जेफरी वांडरसे और दुष्मंथा चमीरा को 2-2 सफलताएं मिलीं। दिलशान मदुशंका ने एक विकेट लिया, जबकि एक बैटर रन आउट भी हुआ।

श्रीलंका की भी शुरुआत खराब, 53 पर 4 विकेट गंवाए
209 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने पहले ओवर में अविष्का फर्नांडो और तीसरे ओवर में सदीरा समरविक्रमा का विकेट गंवा दिया। दोनों 4-4 रन ही बना सके।

कप्तान कुसल मेंडिस ने कुछ देर बैटिंग की लेकिन 17 रन बनाकर वह भी आउट हो गए। पहले वनडे के शतकवीर चरिथ असलंका तो खाता भी नहीं खोल सके और टीम ने 53 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। चारों विकेट लेफ्ट आर्म पेसर रिचर्ड नगारवा ने लिए। उन्होंने पारी में आगे महीश तीक्षणा को भी चलता किया।

श्रीलंका ने 112 पर 6 विकेट गंवाए
पहले वनडे में श्रीलंका से डेब्यू करने वाले जनिथ लियानागे नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने एक एंड संभाला और सहन अरचचिगे के साथ 37 रन की पार्टनरशिप कर ली। अरचचिगे 21 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद पूर्व कप्तान दसुन शनाका भी 7 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट स्पिनर सिंकदर रजा ने लिए।

लियानागे की फिफ्टी, टीम को 150 के पार पहुंचाया
6 विकेट जल्दी गिरने के बाद लियानागे ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने टीम को 150 रन के पार पहुंचाया और महीश तीक्षणा के साथ 56 रन की पार्टनरशिप की। तीक्षणा 18 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद लियानागे भी 95 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार हो गए। लियानागे अपनी सेंचुरी पूरी नहीं कर सके और टीम को जीत दिलाने से पहली ही आउट भी हो गए।

टैलेंडर्स ने जीत के पार पहुंचाया
श्रीलंका ने 42.3 ओवर में 172 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए। यहां से टीम को 45 बॉल पर 37 रन की जरूरत थी। टैलेंडर्स दुष्मंथा चमीरा और जेफरी वांडरसे टिक गए। दोनों ने 40 बॉल पर 39 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की और टीम को 49 ओवर में 2 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

जिम्बाब्वे से रिचर्ड नगारवा ने 5 विकेट लिए। सिकंदर रजा को 2 सफलताएं मिलीं, जबकि एक विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने झटका।

तीसरा वनडे 11 जनवरी को
दूसरे वनडे में जीत के साथ श्रीलंका ने 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा और आखिरी वनडे 11 जनवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। तब श्रीलंका ने 50 ओवर बैटिंग की लेकिन जिम्बाब्वे 4 ओवर ही बैटिंग कर सका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.