समर्पित जन सेवक और सजग प्रहरी के रूप में जनकल्याण के लिए कार्य करें जन सेवा मित्र - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-10-2023 12:38 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवत: देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल में प्रदेश के जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी फीडबैक दें जन सेवा मित्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियांवयन में यदि कोई समस्या आती है, तो शासन प्रशासन को फीडबैक दें। हर 50 घर पर एक जन सेवा मित्र बनाना है, प्रदेश में 3 लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य है। सजग प्रहरी और समर्पित जन सेवक के रूप में हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना है।

लाड़ली बहन योजना का कम समय में सफल क्रियान्वयन, प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन प्रदेश के प्रशासन की जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। जन सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 11 लाख लोगों और महिला चौपाल के माध्यम से 21 लाख से अधिक महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की अन्य पहलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अनूठा कार्य किया है। जनसेवकों की मध्य प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.