भोपाल रेलवे स्टेशन पर जल्द खुलेगा जन-औषधि केंद्र, लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां

Updated on 18-09-2024 02:59 PM
भोपाल। आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बेहद सस्ती दरों पर मिल सकें, इसके लिए भोपाल रेल मंडल स्टेशन के बाहर जन-औषधि केंद्र खोलने जा रहा है। रेलवे की ओर से स्टेशनों पर भारतीय जन-औषधि परियोजना के तहत मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। इसके तहत भोपाल स्टेशन पर अगले एक-दो महीने में जन-औषधि केंद्र खोला जाएगा।

इसके बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, स्टेशन के आसपास रहने वाले लोग भी आसानी से सस्ते दामों पर दवा ले सकेंगे। इसको लेकर भोपाल रेल मंडल की ओर से टेंडर जारी कर दिया है। साथ ही स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है।

भोपाल स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म एक की ओर नई बिल्डिंग के सामने जन-औषधि केंद्र खोला जाएगा। यहां केंद्र में आपात स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों के उपचार, दवा का पर्चा बनाने के लिए विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। हालांकि इनके ड्यूटी टाइम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

सफर में बीमार यात्री को आसानी से मिल सकेगी दवा

रेलवे की मंशा है कि सफर के दौरान बीमार होने वाले यात्रियों को दवा के लिए परेशान न होना पड़े। उन्हें प्लेटफार्म पर ही दवा मिल जाएं। वहीं, दूसरी ओर जन-औषधि केंद्र के जरिए जेनेरिक दवा को बढ़ावा मिले। इसलिए पहली बार स्टेशन के प्लेटफार्म पर दवा दुकानों को खोला जा रहा है। इन केंद्रों के स्ट्रक्चर बनाने की जिम्मेदारी रेलवे के ही स्टोर विभाग को सौंपी है।

आकर्षक और सुविधाजनक केंद्र बनाया जाएगा

विभाग के अधिकारियों को रेलवे बोर्ड से विशेष तौर पर निर्देशित किया है कि भोपाल स्टेशन पर बनने वाले केंद्र को आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि स्टेशन की भीड़ के दौरान यात्रियों को आसानी से यह केंद्र दिख जाएं। स्थल का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है।

भोपाल मंडल में बीना के बाद अब भोपाल स्टेशन के बाहर एक नंबर प्लेटफार्म के बाहर जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है। इससे यात्रियों के अलावा आम लोगों को भी सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। रेलवे द्वारा टेंडर जारी हो चुके हैं। एक-दो महीने में जन औषधि केंद्र की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।

- नवल अग्रवाल, एसीएम व प्रवक्ता, भोपाल रेल मंडल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.