जैश-हिजबुल के आतंकी अब खैबर में ठिकाने बना रहे:दावा- ऑपरेशन सिंदूर के बाद PoK छोड़ रहे, इसमें पाकिस्तान सरकार मदद कर रही

Updated on 20-09-2025 12:43 PM

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमलों से आतंकी डर गए हैं। अब जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन खैबर पख्तूनख्वा में अपने नए ठिकाने बना रहे हैं।

भारतीय डिफेंस और मिलिट्री के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी ग्रुप्स PoK को अब भारतीय हमलों के कारण असुरक्षित मानते हैं। इसलिए, अफगानिस्तान से सटे खैबर पख्तूनख्वा की पहाड़ी इलाके उनके लिए सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं।

सूत्रों ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान की सरकारी संस्थाएं आतंकियों को PoK से खैबर शिफ्ट होने में मदद कर रही है। हाल ही में पाकिस्तान में कुछ जगहों पर पुलिस सुरक्षा में जैश-ए-मोहम्मद ने सभाएं भी की थीं, जिसे जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) जैसे राजनीतिक-धार्मिक संगठनों का भी समर्थन था।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद सहित पाकिस्तान के 7 शहरों में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था।

खैबर में भारत-पाकिस्तान मैच से जैश ने भर्ती अभियान चलाया 

सूत्रों ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम 14 सितंबर को खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले के गढ़ी हबीबुल्लाह कस्बे में हुआ। यहां जैश ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच शुरू होने से लगभग सात घंटे पहले ​​​​एक धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर भर्ती अभियान चलाया।

यह कार्यक्रम खैबर और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के सीनियर कमांडर मोलाना मुफ्ती मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ ​​अबू मोहम्मद की मौजूदगी में किया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व जैश-ए-मोहम्मद और जमात-उद-दावा ने किया था। इसमें इलियास कश्मीरी ने ओसामा बिन लादेन की तारीफ की थी।

इलियास भारत में हाई-वैल्यू टारगेट वांटेड आतंकियों में शामिल है। वह जैश-ए-मोहम्मद के फाउंडर मौलाना मसूद अजहर का करीबी है। कार्यक्रम में M4 राइफलों से लैस जैश के कैडर्स और पुलिस की सुरक्षा में इलियास की मौजूदगी, जैश-ए-मोहम्मद के प्रति पाकिस्तानी सरकार के समर्थन को दिखाती है।

जैश ने माना- ऑपरेशन सिंदूर में मसूद का परिवार मारा गया 

हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद ने पहली बार यह भी माना कि उसके सरगना मौलाना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले में मारे गए। जैश के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कहता है कि 7 मई को बहावलपुर में अजहर के परिवार के लोगों के टुकड़े-टुकड़े हो गए, उनका कीमा बन गया था।

बता दें कि बहावलपुर में हुए भारतीय हमले में मसूद के परिवार के 10 लोग मारे गए थे। इसके अलावा उसके 4 सहयोगियों की भी मौत हुई थी। मरने वालों में मसूद की बड़ी बहन और उसका पति, मसूद का भतीजा और उसकी पत्नी, मसूद की एक भतीजी और उसके पांच बच्चे थे। हमले के वक्त मसूद मौके पर नहीं था, इसलिए उसकी जान बच गई।

पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर 2001 में भारत की संसद पर हमले और 2016 में पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड है। उसने 2005 में अयोध्या में राम जन्मभूमि और 2019 में पुलवामा में CRPF के जवानों पर भी हमला करवाया था। वह 2016 में उरी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय कॉन्सुलेट पर अटैक का भी जिम्मेदार है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.