परिणीति नहीं पूर्व VP वेंकैया नायडू ने दिया था राघव चड्ढा को 'पहले प्यार' का सबक

Updated on 15-05-2023 07:17 PM
नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई की है। राघव और परिणीति कुछ वक्‍त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। चड्ढा को सवा साल पहले राज्‍यसभा सांसद बनाया गया था। उनका पहला संसद सत्र पूर्व उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का विदाई सत्र था। राज्‍यसभा के पदेन सभापति को विदाई देते समय राघव ने नायडू की खूब तारीफ की थी। राघव ने कहा था कि 'पहला प्‍यार सभी को याद रह जाता है...' बाद में इसपर चुटकी लेते हुए नायडू ने राघव को 'प्‍यार का सबक' दिया। नायडू ने कहा था, 'राघव... मेरे ख्‍याल से प्‍यार एक ही होता है न... एक बार... दो बार... तीन.. ऐसा होता है क्‍या? पहला प्‍यार ही होता है।' इसपर राघव ने कहा था कि 'मैं अभी इतना अनुभवी नहीं हूं लेकिन अच्‍छा होता है सर।' नायडू ने तपाक से कहा, 'पहला प्‍यार अच्‍छा होता है, वही प्‍यार हमेशा रहना है... जिंदगी भर।' राज्‍यसभा के भीतर का यह‍ वीडियो उस वक्‍त खूब वायरल हुआ था।


कपूरथला हाउस में हुई थी सगाई

राज्‍यसभा के भीतर का यह वाकया है 8 अगस्‍त, 2022 का। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव और परणीति के बीच प्रेम के अंकुर करीब 7-8 महीने पहले फूटे। दोनों ने शनिवार को सगाई कर ली। इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल बहुत प्यारा लग रहा है। बता दें कि ये कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। परिणीति की बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सगाई में परिणीति ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी।

सपना पूरा हुआ... सगाई पर किया था ट्वीट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने ही अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘जो चाहा, वो सपना पूरा हो गया... मैंने हां कह दी।’ पहली फोटो में परिणीति ने राघव के सीने पर सिर रखा है और दूसरी फोटो में कपल एक-दूसरे को देख रहा है। तीसरी फोटो में दोनों ने खूबसूरत पोज दिया हुआ है।

​Parineeti-Raghav की रूहानी नजदीकियां और मिलती नजरें... सगाई की 25 तस्वीरों में दिल, दिल्ली और दिग्गजों का जश्न
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम बॉलीवुड-थीम पर आधारित था। सगाई से पहले, दोनों परिवारों ने सुखमनी साहिब पाठ करवाया, उसके बाद छह बजे सिख रस्म अरदास हुई। वहीं, इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी, मनीष मल्होत्रा सहित कई अन्य लोग पहुंचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.