पात्र हितग्राहियों को समुचित लाभ मिलना सुनिश्चित हो : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 04-02-2023 05:16 PM

गृह और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पात्र हितग्राहियों को समुचित लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री डॉ. मिश्रा राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाली विकास यात्राओं की तैयारियों की समीक्षा इंदौर में कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि विकास यात्राओं से जिले के नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड की प्रत्येक बस्ती और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गाँव के हर जरूरतमंद को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने यात्रा की तैयारियों तथा यात्रा के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर में यात्रा में दिव्यांगों और अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रा में मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के 10 हजार 650 भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएँगे। साथ ही गाँवों में खसरा बी वन का वाचन कर फोती नामांतरण भी किया जाएगा। नए बीपीएल कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। नगरीय क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना तथा पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी होगा।

करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण/शिलान्यास

बैठक में जानकारी दी गयी कि यात्रा जिन मार्गों से गुजरेगी उन क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। यात्रा के मार्ग में आने वाले निर्धारित गाँवों में क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।

हितग्राहियों से होगा संवाद

यात्रा के निर्धारित मार्ग में आने वाले गाँवों में हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा। इसमें स्व-रोजगार मूलक योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण होगा, साथ ही हितग्राही संवाद कार्यक्रम में ऐसे लाभान्वित हितग्राही जिन्होंने योजनाओं का लाभ लिया है वह बताएंगे कि उन्हें योजना का लाभ क्या मिला, कैसे मिला और इससे उनके जीवन में क्या बदलाव आया है। इसमें लाड़ली लक्ष्मी तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना तथा बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी। यात्रा में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक भी होंगे।

यात्रा में 'जल जीवन मिशन' जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। उन्हें हर घर-नल से जल योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि जलापूर्ति को सुलभ बनाने के लिए 226 और नई नल-जल योजना का शिलान्यास भी होगा।

गाँवों में स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। दवाइयों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। हर गाँव में राशन की दुकानों पर यात्रा के दौरान अन्न उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के अंतर्गत उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जाएगा।

विकास यात्रा में नागरिकों की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेडक्रॉस से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो 2 लाख रूपए, सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 18 लाख रुपए दिए गए हैं। विकास यात्रा में नवाचार करते हुए दीवार पर विकास की इबारतें लिखी जाएगी। निर्धारित गाँवों में चयनित इन दीवारों पर गाँव में हुए उल्लेखनीय कार्यों को चित्र और लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किए जाएंगे।

बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा श्री आकाश विजयवर्गीय, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भारत सिंह पटेल, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री राजेश सोनकर तथा श्री मनोज पटेल, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, श्री गौरव रणदिवे, सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.