'जरूरी नहीं कि एक्टर के बेटे में एक्टिंग की काबिलियत हो', नेपोटिज्म पर 'चंपारण मटन' एक्ट्रेस Falak Khan की दो टूक

Updated on 04-09-2023 02:51 PM
रंजन कुमार के डायरेक्शन में बनी जातिगत राजनीति और भेदभाव को दिखाती शॉर्ट फिल्म 'चंपारण मटन' काफी दिलचस्प है। ये बिहार में स्थित एक परिवार और उनके रोजमर्रा के संघर्षों की कहानी है, जो चंपारण मटन को पकाने और उसे खाने के मकसद के इर्द-गिर्द घूमती है। ये बिहारी नाम अब पूरे देश में फेमस हो गया है। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) की बनाई गई इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इस अवॉर्ड के लिए दुनिया भर के फिल्म संस्थानों की 1,700 से अधिक फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें 'चंपारण मटन' भी थी। लीड एक्ट्रेस Falak Khan ने हालिया इंटरव्यू में देश के गांव में बनी फिल्म के बारे में बात की। फलक खान ने MIT मुजफ्फरपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और फिर मुंबई से MBA किया है। मुंबई में रहते हुए फलक ने एडिटिंग सीखा और जो भी प्रोजेक्ट मिले, उन्हें कर लिया।

इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बोलीं फलक खान

फिल्म की एक्ट्रेस फलक खान ने 'दैनिक भास्कर' के साथ हालिया इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर कहा, 'स्टार किड्स को चांस देना गलत नहीं है, लेकिन मुझे तकलीफ तब होती है जब उनमें एक्टिंग की क्वालिटी नहीं होती है पर फिर भी वे 10-15 फिल्में कर लेते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि एक्टर के बेटे में एक्टिंग की काबिलियत हो।'

'चंपारण मटन' की इमोशनल कहानी

'चंपारण मटन' फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि लॉकडाउन की वजह से नौकरी छूट जाने के बाद एक कपल अपने गांव लौटता है और उसे हर तरह की समस्या से गुजरना पड़ता है। फिल्म अपने अंत तक काफी इमोशनल भी कर देती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.