इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमला, हिजबुल्लाह ने ड्रोन से बनाया निशाना, इजरायली मीडिया रिपोर्ट

Updated on 19-10-2024 03:10 PM
तेल अवीव: हिजबुल्लाह ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया है। इजरायली मीडिया में बताया गया है कि हाइफा के सीजेरिया इलाके में शनिवार सुबह विस्फोट की आवाज सुनी गई, जहां पीएम नेतन्याहू का निजी आवास है। इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि लेबनान से लॉन्च किया गया ड्रोन एक इमारत से टकराया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेरिया में ड्रोन हमले के समय ही तेल अवीव में भी सायरन की आवाज सुनी गई।

नेतन्याहू के घर को बनाया गया निशाना


सऊदी न्यूज चैनल अल हदथ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार सुबह दागे गए ड्रोन में से एक ने सीजेरिया में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि हमले में जिस इमारत को निशाना बनाया गया,वह नेतन्याहू के घर का हिस्सा थी। आईडीएफ ने बताया कि साथ में दो और ड्रोन भी लॉन्च किए गए थे, जिन्हें रोक दिया गया। इसके चलते गिलोट सैन्य अड्डे पर अलार्म बजने लगे, लेकिन बाद में सेना ने बताया कि ड्रोन क्षेत्र में नहीं थे।

शनिवार सुबह शुरू हुए हमले


शनिवार सुबह ही लेबनान की तरफ से इजरायल के तिबेरियास और आस-पास के इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और रॉकेट हमले शुरू हुए थे। कई रॉकेट गैलिसी सागर में गिरते देखे गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। तेल अवीव और शहर के उत्तरी इलाकों में भी ड्रोन हमले की चेतावनी वाले सायरन बजते देखे गए, हालांकि वहां कोई विस्फोट नहीं सुना गया।

आईडीएफ ने एक बयान में कहा, 'पिछले एक घंटे में लेबनान से इजरायली क्षेत्र में घुसने वाले तीन यूएवी की पहचान की गई। एक अन्य यूएवी ने सीजेरिया इलाके में एक इमारत को टक्कर मारी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के दौरान, गिलोट में सायरन चालू किए गए। क्षेत्र में अतिरिक्त दुश्मन के एयरक्राफ्ट की मौजूदगी नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.