महाकाल की सवारी में इस्लामिक शब्द- 'शाही' के प्रयोग पर आपत्ति

Updated on 02-09-2024 01:55 PM

उज्जैन महाकाल की नगरी उज्जैन इन दिनों आक्रोश में है। यह आक्रोश सड़कों पर फूटने वाला नहीं बल्कि विद्वानों के विमर्श में आकर व्यवस्था बदलने वाला है। इसका कारण है उज्जैन के राजा और ब्रह्मांड के अधिपति महाकाल की सवारी को 'शाही सवारी' कहना। विद्वानों, संस्कृतज्ञों, अखाड़ों के साधुओं व सनातन धर्मावलंबियों का मत है कि 'शाही' शब्द में इस्लामिक आक्रांताओं और राजशाही की बू आती है।अत: महाकाल की सवारी को 'शाही सवारी' न कहा जाए। इसके स्थान पर संस्कृत या हिंदी का कोई उपयुक्त शब्द प्रचलन में लाया जाए। विद्वतजन यह भी कहते हैं कि इस बदलाव के लिए स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बीड़ा उठाना होगा, तभी सरकार के दस्तावेजों से लेकर आम जनजीवन तक में 'शाही' शब्द हट सकेगा।

बता दें कि इस बार सावन-भादौ की अंतिम सवारी आज (सोमवार, 2 सितंबर) को निकलने वाली है। यह इस वर्ष की महाकाल की अंतिम व भव्यातिभव्य सवारी होगी, जिसे देखने देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसी अंतिम सवारी के पहले इसे 'शाही' कहे जाने को लेकर विद्वानों का यह आक्रोश फूट पड़ा है।

आखिर क्यों है आक्रोश

प्रतिवर्ष श्रावण-भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को महाकाल की सवारी निकलती है। इसमें महाकाल पालकी में सवार हो प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। महाकाल की अंतिम सवारी सबसे भव्य होती है, इसलिए इसे ‘शाही सवारी’ कहा जाता रहा है। किंतु इसे ‘शाही’ कहने पर उज्जैन के संतों, विद्वानों और अखाड़ों के साधुओं में असहमति व आक्रोश है।

इनका कहना है कि जिस महाकालेश्वर मंदिर पर वर्ष 1234 में क्रूर इस्लामिक शासक इल्तुतमिश ने हमला किया और कत्लेआम मचाया, उसी इस्लाम मत के शब्द ‘शाही’ को महाकाल की सवारी से जोड़ना गलत है। अत: इसे अविलंब हटाकर संस्कृत या हिंदी का ऐसा शब्द जोड़ा जाए, जो सवारी की पवित्रता व भव्यता को सही अर्थों में व्यक्त कर सके।

यूं बोले विद्वान

कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे कहते हैं- महाकाल की सवारी को शाही कहना उनका अपमान है। शाह तो मुगलों, यवनों का शब्द है। पराधीनता के प्रभाव में यह प्रचलन में आ गया होगा। फिर लोक ने इसे मान्यता दे दी तो शास्त्रों ने भी हस्तक्षेप नहीं किया, किंतु अब इसे हटाना होगा। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के पूर्व कुलपति डा. मोहन गुप्त कहते हैं- शाही शब्द सामंती परंपरा का प्रतीक है। महाकालेश्वर कोई शाह या सामंत नहीं बल्कि भगवान हैं। अत: शाही शब्द हटे।

ऋषि संस्कृति गुरुकुल के परमाचार्य डॉ. देवकरण शर्मा कहते हैं- शाही शब्द सवारी के साथ दबाव-प्रभाव के चलते जुड़ा होगा, जो अन्यमनस्कता के चलते लोक-प्रचलन में आ गया। इस्लामिक गंध लिए इस शब्द को अविलंब हटाना चाहिए। शाही अर्थात शासक, जबकि महाकाल तो अनादि-अनंता देव हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.