स्कूल परिसरों में भी होगी बसों की सघन जाँच : परिवहन मंत्री राजपूत

Updated on 17-09-2022 05:03 PM

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर परिवहन विभाग का अमला 19 सितंबर से प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में पहुँचकर बसों या उन समस्त परिवहन वाहनों की सघन चेकिंग अभियान प्रारंभ करेगा जिनका उपयोग छात्र-छात्राओं को घर से संस्था तक आवागमन के लिए किया जा रहा है।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग का अमला शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में ही जाकर शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के आवागमन में उपयोग होने वाले वाहनों की जाँच पड़ताल करेगा। राजपूत ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन के दृष्टिगत समुचित दिशा-निर्देश जारी किए गए है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु इन शैक्षणिक संस्थानों के परिवहन यान जैसे बस, मिनी बस इत्यादि की नियमित अंतराल पर अनिवार्य रूप से होगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान जिनके पास छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु स्वयं या अनुबंधित वाहन नहीं है, तथा ऐसे शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र-छात्राएँ किसी अन्य साधन निजी अथवा टैक्सी जैसे जीप, वैन इत्यादि से संस्था तक आते है तो उन वाहनों की जाँच भी परिवहन विभाग के अमले द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के परिसर के बाहर की जाएगी। राजपूत ने कहा कि हर हाल में प्रदेश स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों में आवागमन में प्रयुक्त होने वाले प्रत्येक परिवहन वाहनों की जाँच में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाएगा।

व्हीएलटीडी एवं पैनिक बटन 30 से अनिवार्य

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि शैक्षणिक संस्थाओं में बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आवागमन में प्रयुक्त होने वाले प्रत्येक वाहन में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाईस (व्हीएलटीडी) एवं पैनिक बटन 30 सितंबर तक हर हाल में लगवाया जाएगा। इसके अलावा हर शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासकों से छात्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाने संबंधी शपथ पत्र भी अब अनिवार्य रूप से लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.