भोपाल में जुटे बिजली विभाग के हजारों आउटसोर्स कर्मचारी, सीएम मोहन यादव से संविदा दर्जे और 50 लाख बीमा की मांग पर अड़े

Updated on 02-08-2026 01:29 PM

भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी भोपाल पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

रविवार को भोपाल के आंबेडकर मैदान में धरना देने पहुंचे। यहां प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अपर मुख्य ऊर्जा सचिव एवं ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक हुई थी। दोनों बैठकों में मिले आश्वासन के बाद भी मांगो का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

नहीं हुआ समस्याओं का निराकरण

संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी का दर्जा देकर समान सुविधाएं देने अथवा हरियाणा की तर्ज पर आउटसोर्स सेवा सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की है। इसके अलावा परीक्षा के माध्यम से नियमितीकरण, अनुभव के आधार पर बोनस अंक, जोखिम भत्ता तीन हजार रुपये करने और आदी के निराकरण की मांग की है।

दुर्घटना में मृत्यु पर 50 लाख की मांग

ज्ञापन में कंप्यूटर आपरेटरों को उच्च कुशल श्रेणी में शामिल करने, विद्युत दुर्घटना में मृत्यु पर 50 लाख रुपये तथा अन्य परिस्थितियों में कम से कम 20 लाख रुपये की बीमा सहायता, आश्रित को नौकरी, राष्ट्रीय त्योहारों एवं रात्रिकालीन ड्यूटी का अतिरिक्त पारिश्रमिक, दुर्घटना में घायल होने पर तत्काल आर्थिक सहायता और पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत ईएसआइसी लागू करने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा बोनस 20 प्रतिशत करने, लंबित वेतन पुनरीक्षण लागू करने, 26 दिन के स्थान पर 30 दिन का वेतन भुगतान तथा अनुभव के आधार पर वरिष्ठता और वेतन वृद्धि देने की मांग करते हुए संगठन ने मुख्यमंत्री से शीघ्र बैठक कर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

संगठन का कहना है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.