सीएम हाउस में वक्फ संशोधन बिल पर प्रबुद्धजन सम्मेलन आज:वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बोले- विपक्ष ने भ्रम फैलाया, कांग्रेस ने दिया जवाब

Updated on 06-05-2025 11:16 AM

वक्फ बिल में हुए संशोधन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीएम डॉ मोहन यादव प्रबुद्धजनों को वक्फ बिल में हुए संशोधनों के फायदे बताएंगे। दोपहर 2 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एम एजाज खान मौजूद रहेंगे।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बोले- विपक्ष ने भ्रम फैलाया एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल ने कार्यक्रम को लेकर कहा- वक्फ कानून जो नया आया है उसको लेकर विपक्ष ने भ्रम और झूठ फैलाने की कोशिश की। लेकिन, भाजपा ने ये भी तय किया है कि जो कानून आम गरीब जरूरतमंद मुसलमान भाई-बहनों की मदद के लिए आया है उसकी सही बातें आम जन तक जाना चाहिए। इसलिए वक्फ कानून जन जागरण अभियान पूरे देश में चल रहा है। 10 अप्रैल को दिल्ली में इसकी बड़ी बैठक हुई थी। 14 अप्रैल को भोपाल में बैठक हुई ।

एमपी में 15008 वक्फ संपत्तियां, इनमें 90% पर अवैध कब्जे डॉ सनवर पटेल ने कहा- मप्र में वक्फ की 15008 संपत्तियां हैं। इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं। इन अवैध कब्जाधारियों के कारण जिन दानदाताओं ने इन संपत्तियों को दान किया था उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जब 90% संपत्ति पर अवैध कब्जा है तो परोपकार और जनकल्याण के काम नहीं होंगे। तो ऐसे सारे कब्जाधारियों के पेट में दर्द हो रहा है नए कानून से उनके कब्जे छूट जाएंगे। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद होने लगेगी।

कांग्रेस ने कहा- बीजेपी ऑफिस से जो कहा जाता है वो बता देते हैं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के बयान पर कहा- वो मुसलमानों के हमारे जो पूर्वज थे उन्होंने वक्फ की संपत्तियां कौम के लिए अल्लाह के नाम पर दान की थीं। उसकी जो भी कार्ययोजना होगी वो हमारा मुस्लिम समाज बनाएगा। जहां तक सनवर पटेल का सवाल है उनको जो बीजेपी कार्यालय से कहा जाता है वो वही बात बोल देते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.