विभागों से चार फार्मूलों पर मांगी रिक्त पदों की जानकारी:अफसर बताएंगे कब और कितने पदों पर भर्ती के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे

Updated on 09-11-2024 12:25 PM

प्रदेश में सरकारी महकमे में रिक्त पदों को भरने के लिए मोहन सरकार आने वाले महीनों में रिक्रूटमेंट ड्राइव चला सकती है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों के अफसरों से चार फार्मूलों पर जानकारी मांगी है और सभी विभागों को सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर रिक्त पदों का पूरा ब्योरा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

इसमें यह भी बताना होगा कि सीधी भर्ती में कार्यरत अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कर्मचारियों की संख्या कितनी है। विभागों से पद और संवर्गवार जानकारी आने के बाद मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रिक्रूटमेंट ड्राइव से पहले सभी विभागों ये जानकारी मांगी GRAPHIC

  • पदों को भरने की मौजूदा स्थिति क्या है, इसका विवरण दें।
  • अब तक कितने पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
  • किस विभाग ने, किस तारीख को, कितने पदों के लिए वित्त विभाग को मंजूरी के प्रस्ताव भेजे हैं, इसकी जानकारी दें।
  • वित्त विभाग ने इन प्रस्तावों में से कितने पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है?
  • जो पद मंजूर नहीं किए गए हैं, उनके पीछे क्या कारण है और उन रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग की क्या तैयारी है?

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में मांगी थी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में 3 अक्टूबर 2023 को महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% के बजाय 35% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अफसरों की लापरवाही के चलते एक साल से अधिक समय तक इस प्रस्ताव का अनुसमर्थन कैबिनेट से नहीं हो पाया था।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विभागों से अपने संबंधित रिक्त पदों की जानकारी मांगी ताकि पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भर्ती कराई जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाकर रिक्त पदों की जानकारी देने और सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे।

इन चार फार्मूलों पर देना है विभागों को जानकारी graphic

पहला फार्मूला

  • 15 अगस्त 2022 से अब तक प्रदेश में राज्य सेवा में कुल कितनी नियुक्तियां हुई हैं।
  • पदवार और संवर्गवार भरे गए पदों की जानकारी।
  • दिव्यांगजन के लिए चिन्हित पदों में से कितने पद भरे गए हैं।
  • शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम, मंडल, बोर्ड, अन्य कार्यालय और संस्थाओं में कितनी नियुक्तियां की गई हैं।

दूसरा फार्मूला

  • एक अप्रैल 2024 तक की स्थिति में रिक्त पदों की जानकारी।
  • बैकलॉग में एससी, एसटी, ओबीसी के कितने पद रिक्त हैं?
  • सीधी भर्ती के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के कितने पद रिक्त हैं?
  • सभी कैटेगरी में कुल रिक्त पदों की स्थिति।

तीसरा फार्मूला

  • 2 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक रिक्त होने वाले पदों का विवरण।
  • सीधी भर्ती के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित कैटेगरी के कुल कितने पद और किस संवर्ग के पद रिक्त होंगे?
  • बैकलॉग के एससी, एसटी, ओबीसी के रिक्त पदों का विवरण। संवर्ग वार जानकारी देना होगी।

चौथा फार्मूला

  • एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
  • सीधी भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अनारक्षित कैटेगरी के कितने पद भरे जाने हैं?
  • बैकलॉग कैटेगरी में एससी, एसटी, ओबीसी के कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
  • 31 मार्च 2025 तक कुल कितने पदों पर भर्ती हो जाएगी?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.