प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 10-01-2024 11:33 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योगपतियों को उद्योगों की इकाई लगाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। राज्य सरकार रोजगार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग श्री संजय शुक्ला तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अभय फिरोदिया, पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सुधीर मेहता, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निर्देशक श्री आर एस जोशी एवं सागर ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपतियों ने अपने उद्योगों की जानकारी दी।

फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अभय फिरोदिया ने बताया कि फोर्स मोटर्स लिमिटेड राज्य में 1987 से पीथमपुर में कार्यरत है। यह प्रदेश में 4515 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है एवं 2200 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता ने बताया कि यह कंपनी राज्य के पीथमपुर में 1996 से कार्यरत है। प्रदेश में 175 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है एवं एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। राज्य शासन द्वारा पिनेकल मोबिलिटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को उनकी नवीन परियोजना के लिए पीथमपुर में भूमि आवंटित की गई है। डॉ. मेहता ने एका मोबिलिटी कंपनी की भी जानकारी दी। इस कंपनी को पीथमपुर में संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री आर एस जोशी ने जानकारी दी कि कंपनी ने नीमच जिले में कैप्टिव पावर प्लांट के साथ 3 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता का सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

सागर ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि नर्मदा पुरम रोड के निकट अत्यधिक सुविधाओं से सुसज्जित सागर मल्टी स्पेशलिस्टी हास्पिटल की स्थापना की गई है। वर्तमान में रायसेन जिले में पांच स्पिनिंग इकाइयों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है और 2 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। ग्रुप की एक अन्य इकाई सागर न्यूट्रीमेंट द्वारा 200 करोड़ के निवेश के साथ बासमती चावल एवं अन्य चावल की इकाईयां स्थापित की गई हैं। जिसमें लगभग 400 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपतियों ने अपनी कंपनी की भविष्य की कार्ययोजना की भी जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.