12 साल में डेवलप नहीं कर पाए इंडस्ट्रियल एरिया:देवास के कालूखेड़ी में अब नहीं बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, सरकार ने वापस लिया फैसला

Updated on 02-11-2024 01:47 PM

प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी सरकार के फैसलों को अमल में लाने को लेकर कितनी गंभीर है, इसका ताजा मामला देवास जिले के कालूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में सामने आया है। राज्य सरकार ने 12 साल पहले लिए गए एक फैसले में इस गांव को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था, लेकिन इतने सालों में यहां कोई सुविधा विकसित नहीं की जा सकी।

अब सरकार ने इस गांव में 47.46 एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछले सात महीनों से क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन कर छोटे-बड़े उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) विभाग द्वारा उज्जैन संभाग के देवास जिले के कालूखेड़ी को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का आदेश 17 जनवरी 2012 को जारी किया गया था। इस आदेश में इस गांव की 19.01 हेक्टेयर (47.46 एकड़) जमीन पर एमएसएमई उद्योगों के लिए व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे।

हालांकि, कालूखेड़ी को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने के बावजूद भूमि का विकास नहीं किया गया, और न ही औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किए गए। इसके कारण उद्योगों के लिए जमीन आवंटित नहीं हो सकी। इसे देखते हुए एमएसएमई विभाग के उप सचिव ने कालूखेड़ी को औद्योगिक क्षेत्र बनाने की अधिसूचना को डिनोटिफाई कर दिया है।

सीएम कर रहे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछले सात महीनों से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से रोजगार और निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जहां लैंडबैंक नहीं है, वहां सीएम के निर्देश पर लैंडबैंक बनाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

उज्जैन में इसी के तहत तेजी से भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। 1 और 2 मार्च को उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित करने के बाद, सीएम यादव 20 जुलाई को जबलपुर और फिर 20 अगस्त को ग्वालियर, वहीं 26 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कर चुके हैं। इसी तरह, 23 अक्टूबर को रीवा में भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो चुका हैं। 

उज्जैन में 1170 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

उधर, उज्जैन संभाग में उज्जैन-देवास मार्ग पर उज्जैन से लगभग 14 किमी और देवास से 18 किमी दूरी पर उद्योगपुरी का विकास हो रहा है, जिसके लिए अलग से जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। नरवर गांव के पास बने औद्योगिक क्षेत्र में पहले से 458 हेक्टेयर जमीन है, और अब इसके आस-पास के गांवों में इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट के लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है।

कॉन्क्लेव के बाद 200 एकड़ जमीन की डिमांड

अधिकारियों के अनुसार, विक्रम उद्योगपुरी सात गांवों में फैला हुआ है। उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद यहां 200 एकड़ जमीन की मांग 31 उद्योगपतियों ने की है। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने यहां की 473 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शुरू किया है और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 60 दिनों के भीतर यह अधिग्रहण पूरा कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.