इंदौर के MY चूहाकांड में अस्पताल के डीन-अधीक्षक दोषी:पेस्ट कंट्रोल कंपनी को बिना काम भुगतान किया

Updated on 14-10-2025 12:34 PM

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहे के काटने के बाद दो बच्चों की मौत के मामले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और एमवाय अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को दोषी ठहराया गया है। जांच आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता वाली कमेटी ने की थी। इसकी रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2025 को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सबमिट की गई है।

डॉ. योगेश भरसट ने दैनिक भास्कर से कहा कि विभागीय स्तर पर जांच कर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस बारे में कमिश्नर ही पूरी जानकारी दे पाएंगे।

जांच कमेटी की रिपोर्ट में ये खुलासे एमवाय अस्पताल में साफ सफाई, पेस्ट एवं रोडेंट कंट्रोल की जिम्मेदारी डीन और अधीक्षक की है। कंपनी के काम के पर्यवेक्षण और भुगतान की जिम्मेदारी भी इन्हीं दोनों की है। डीन और अधीक्षक ने आउटसोर्स कंपनी एजाइल पेस्ट कंट्रोल को किए गए भुगतान के दस्तावेज और नोटशीट जांच समिति को उपलब्ध ही नहीं कराए। बार-बार रिमाइंडर के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने आउटसोर्स कंपनी को किए गए भुगतान की जानकारी जांच कमेटी से साझा नहीं की।

आउटसोर्स कंपनी द्वारा कागजों पर पेस्ट कंट्रोल करने के बाद भी बिना सत्यापन कंपनी को करोड़ों का भुगतान हुआ। डीन और अधीक्षक ने तथ्यों को सही समय पर सही तरीके से नहीं रखा।

इंचार्ज सिस्टर ने 7 जनवरी 2025 को NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में चूहों को देखते हुए पेस्ट कंट्रोल के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद भी प्रबंधन ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया।

आउटसोर्स कंपनी के मैनेजर प्रदीप रघुवंशी के बयान से भी ये बात सामने आई कि पेस्ट कंट्रोल ठीक से नहीं किया गया था। दो बच्चों की मौत के बाद भी अस्पताल के कर्मचारियों ने कंपनी के नुमाइंदों को कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पहली मौत के बाद एजाइल के कर्मचारी तुरंत एक्शन लेते तो दूसरी घटना को रोका जा सकता था।

घटना के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों ने समय पर बच्चों का परीक्षण नहीं किया। रेजीडेंट डॉक्टरों ने ही उन्हें देखा। समिति ने अपनी रिपोर्ट में माना कि इस पूरी घटना के बाद प्रबंधन में अस्पताल अधीक्षक और डीन दोनों विफल रहे।

इंचार्ज सिस्टर ने जनवरी में ही पत्र लिखा था NICU की इंचार्ज सिस्टर कलावती भलावे ने जांच कमेटी को बताया कि 7 जनवरी को चूहों की समस्या के लिए पत्र लिखा गया था, इसके बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। इतनी लापरवाही के बाद भी कंपनी को भुगतान किया जाता रहा। बेबी ऑफ रेहाना को वेंटिलेटर पर रखने और वापस हटाने के बाद दोबारा रखने जैसे रिकॉर्ड भी जांच समिति के सामने पेश नहीं किए गए।

जांच समिति में ये विशेषज्ञ शामिल थे

  • डॉ. योगेश भरसट (आईएएस, सीईओ, आयुष्मान भारत)
  • डॉ. वैभव जैन (डिप्टी डायरेक्टर, चिकित्सा शिक्षा)
  • डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव (एचओडी, पीडियाट्रिक सर्जरी, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल)
  • डॉ. राजेश टिक्कस (प्रोफेसर, पीडियाट्रिक्स, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल)

घनघोरिया ने फरवरी में संभाला था डीन का पद 30 सितंबर को चूहे द्वारा नवजात को कुतरने की पहली घटना हुई थी, तब दीपक सिंह इंदौर के कमिश्नर थे। जांच के दौरान प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबादला हो गया। 11 सितंबर को डॉ. सुदाम खाड़े ने इंदौर कमिश्नर का पदभार संभाला।

डॉ. अरविंद घनघोरिया ने 21 फरवरी 2025 को एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन का पद संभाला। इसके पूर्व वे नीमच में पदस्थ थे।

डॉ. अशोक यादव फरवरी 2025 में एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट बनाए गए थे। इसके पूर्व ‌‌‌‌वे एमवाय अस्पताल में ही एचओडी (ट्रांसफ्यूजन मेडिसन) थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.