इंदौर के ग्रीन बॉण्ड को मिला जनता का प्रतिसाद: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-02-2023 07:56 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर नगर निगम द्वारा बिजली के खर्च को कम करने के लिए वित्तीय नवाचार करते हुए जारी किए गए ग्रीन बॉण्ड को जनता ने सराहा है। इंदौर में खरगोन के जलूद से नर्मदा जी का जल आता है। नगर निगम इंदौर ने खरगोन में 60 मेगावॉट का सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 244 करोड़ रूपए के ग्रीन बॉण्ड इश्यू किये थे। मात्र ढाई घंटे में ही ग्रीन बॉण्ड से 300 करोड़ जुटाए गए और कल शाम तक 650 करोड़ के बॉण्ड भरे गए। प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए जारी गतिविधियों पर विश्वास करते हुए लोगों ने बॉण्ड भरे हैं। इससे शहरों को विकास के लिए राशि जुटाने की एक नई राह मिली है। ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्थाएँ सक्रिय हो रही हैं और उन्हें जन-सामान्य का प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है, जो स्वागत योग्य है। इस पहल के लिए इंदौर नगर निगम, जन-प्रतिनिधि और इंदौरवासी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह जानकारी आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.