MS Dhoni के इशारे पर चुना जाएगा भारत का अगला हेड कोच, BCCI ने सौंपा स्टीफन फ्लेमिंग को मनाने का काम

Updated on 21-05-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अगले हेड कोच के सिलेक्शन में एमएस धोनी का इनपुट अहम फैक्टर हो सकता है। धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल से बाहर हो चुकी है। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद धोनी अपने घर रांची लौट चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई माही से संपर्क साधने की कोशिश में है। दरअसल, भारतीय बोर्ड स्टीफन फ्लेमिंग को अगला हेड कोच बनाना चाहता है, इसके लिए धोनी की भूमिका बेहद अहम हो सकती है। माही, बीसीसीआई और सीएसके मैनेजमेंट के बीच सेतु का काम कर सकते हैं।

धोनी फेकेंगे आखिरी पासा

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के लिए 303 मैच में कप्तानी कर चुके स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय हेड कोच बनने के लिए बोर्ड की पहली पसंद है। सूत्रों के मुताबिक, स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल के शुरुआती दौर की बातचीत में ही लंबे और थकाने वाले शेड्यूल से बीसीसीआई के साथ सबकुछ स्पष्ट कर दिया था। वह टी-20 में अपने छोटे-छोटे कोचिंग कार्यकाल से काफी खुश हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने अन्य विकल्पों की तलाश शुरू की और जस्टिन लैंगर, गौतम गंभीर और महेला जयवर्धने से संपर्क किया गया। हालांकि फ्लेमिंग के साथ भी चर्चा जारी है। संभावना है कि बोर्ड के लिए धोनी उनका आखिरी पासा फेंकेंगे।
कई टीम के कोच हैं फ्लेमिंग
स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कोच भी हैं, लेकिन पूर्व कीवी सलामी बल्लेबाज ने 2027 तक कोई दूसरा रोल लेने से मना कर दिया है। 2008 के ओपनिंग एडिशन में बतौर ओपनर खेलने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले फ्लेमिंग 2009 से टीम की कोचिंग करने लगे। इतना ही नहीं वह आईपीएल के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की मेजर लीग क्रिकेट (यूएसए) में टेक्सास सुपर किंग्स और एसए20 (दक्षिण अफ्रीका) में जॉबर्ग सुपर किंग्स के इनचार्ज भी हैं। वह द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालते हैं। वह टी-20 में अपने इन छोटे-छोटे कार्यकाल से काफी खुश हैं।

धोनी के खास हैं स्टीफन फ्लेमिंग
बीसीसीआई के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'फ्लेमिंग ने ना नहीं कहा है, उन्होने अनुबंध की अवधि के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है, जो कुछ भी असामान्य नहीं है। यहां तक कि राहुल द्रविड़ भी शुरुआत में उत्सुक नहीं थे। बाद में उन्हें मना लिया गया। अगर स्टीफन फ्लेमिंग के साथ भी ऐसा ही हुआ तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। और यह काम एमएस धोनी से बेहतर कौन कर सकता है?' आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी और फ्लेमिंग करीबी रहे हैं। आईपीएल में धोनी और फ्लेमिंग कभी अलग नहीं हुए। जब सीएसके को दो साल के लिए निलंबित किया गया था तब भारतीय दिग्गज और कीवी महान खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का हिस्सा थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.