महेश्वर में धड़का हिंदुस्तान का दिल, दूसरे दिन भी जीते दो स्वर्ण पदक

Updated on 08-02-2023 05:17 PM

खेलो इंडिया-2022 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पर चल रही कैनो स्लेलॅम प्रतियोगिता में दूसरे दिन दोनों वर्ग में मप्र ने स्वर्ण पदक जीते हैं। प्राकृतिक जल धारा में पुरुष वर्ग में सीहोर के किसान पुत्र विशाल वर्मा ने कैनो में और मप्र खेल अकादमी की ओर से भूमि बघेल ने कयाक में स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में कैनो और महिला वर्ग की कयाक प्रतियोगिताएँ हुईं। विशाल ने ट्रैक के पूरे 18 गेट 80.870 सेकेण्ड में और भूमि ने 18 गेट 90.060 सेकेण्ड में पार किये। पुरुष वर्ग में कर्नाटक के कार्तिक एस ने रजत, आंध्रप्रदेश के वेमुला कुमार ने कांस्य पदक जीता है। जबकि आंध्रप्रदेश की नगिडी ग्यातरी ने रजत और महाराष्ट्र की जहान्वी रायकवार ने कांस्य पदक जीता है।

कभी न हार मानने वाली भूमि ने मप्र को दिलाया स्वर्ण

मप्र खेल अकादमी को खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक दिलाने वाली भूमि का कहना है कि इस खेल में खासकर प्राकृतिक ट्रैक में ज्यादा पॉवर की आवश्यकता होती है। साथ ही हर खिलाड़ी के पास एक प्लान होना चाहिए व कभी भी गिव अप नहीं करना चाहिए। दिल्ली के आइके स्टेडियम के एक छोटे से पोंड में अपने खेल की शुरुआत करने वाली भूमि ने वर्ष 2019 से मप्र खेल अकादमी में खेल का तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया। इसके बाद भूमि ने थाईलैंड के पटाया में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य मेडल पर अपना हक जमाया। भूमि को जर्मनी के ओशबर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी खेलने का अनुभव है।

किसान पुत्र विशाल ने दिलाया स्वर्ण

सीहोर के एक छोटे से गाँव शिकारपुर के किसान परिवार के लाड़ले खिलाड़ी विशाल वर्मा ने खेलो इंडिया में स्वर्ण जीतकर प्रदेश सहित परिवार का नाम रोशन किया है। विशाल का कहना है कि अब तक महेश्वर में जो नेशनल स्तर की प्रतियोगिता हुई हैं, उनमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीते हैं। आज नेशनल यूथ गेम्स खेलो इंडिया में भी गोल्ड जीतने से आत्म विश्वास बढ़ा है। अभी कक्षा 12वीं वी की तैयारी करने वाले विशाल वर्मा पिछले 4 वर्षों से मप्र खेल अकादमी में कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान विशाल 5 नेशनल और 1 इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। विशाल का कहना है कि महेश्वर का ट्रैक न सिर्फ भारत में बल्कि अब तक उनके अनुभव के आधार पर एशिया का सबसे बढ़िया ट्रेक है। वर्ष 2022 में थाईलैंड के पटाया में हुई इंटरनेशनल कैनो स्लेलॅम में कृत्रिम ट्रेक में प्रतियोगिता हुई थी, जबकि महेश्वर की सहस्त्रधारा में पानी की गति स्थान और दूरी एकदम प्राकृतिक अहसास कराती है। खिलाड़ियों को एक सुखद अनुभव होता है। मैं खुशकिस्मत हूँ कि ऐसे ट्रैक पर खेलो इंडिया-2022 का स्लेलॅम का गोल्ड जीता है। उन्होंने 6 वी 7वी और 8वी नेशनल कैनो स्लेलॅम प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल्स प्राप्त किये हैं। विशाल ने वर्ष 2018 से 2022 के बीच खेली कई नेशनल प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड मेडल्स जीते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.