पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का ऐलान:शरत और मनिका छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे

Updated on 17-05-2024 02:33 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन शरत कमल और मनिका बत्रा पेरिस ओलिंपिक के लिए छह सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) ने गुरुवार को टीम की घोषणा की।

जी साथियान को छह सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। साथियान को मेंस टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। भारतीय खिलाड़ी पेरिस में सिंगल्स और टीम इवेंट में हिस्सा लेंगे। विमेंस टीम के लिए अयहिका मुखर्जी रिजर्व खिलाड़ी होंगी।

पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम
मेंस टीम : शरथ कमल, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर।
रिजर्व : जी साथियान।

विमेंस टीम : मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ।
रिजर्व : अयहिका मुखर्जी।

मेंस सिंगल्स : शरथ कमल, हरमीत देसाई।
विमेंस सिंगल्स : मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला।

पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से होगा शुरू
पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है। भारत को टोक्यो में पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मिला था। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार मेडल जीता था।

ओलिंपिक में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
पेरिस ओलिंपिक में केवल ढाई महीने का समय बचा है। इस बार इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी खेलों की सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक में AI का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत खिलाड़ियों के परिवार के भावों को मॉनिटर किया जाएगा।

वहीं, रियल टाइम एनालिसिस से जज की मदद की जाएगी। 1924 में पेरिस में हुए ओलिंपिक की तस्वीरों को रंगीन करने की योजना भी है। पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.