भारतवंशी बिजनेसमैन ने 8 हजार करोड़ ठगे:अमेरिका की फार्मा कंपनियों से विज्ञापन का झूठा वादा किया

Updated on 03-07-2024 02:11 PM

भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ऋषि शाह को धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में अमेरिकी कोर्ट से साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई है। शाह ने गूगल और गोल्डमैन ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों के इन्वेस्टर्स से 8.35 हजार करोड़ ठगे हैं। यह अमेरिका के कॉर्पोरेट इतिहास में अब तक के सबसे बड़े फ्रॉड्स में से एक है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल के शाह ने 2006 में आउटकम हेल्थ नाम की कंपनी का गठन किया था। यह कंपनी डॉक्टरों के ऑफिस में टेलीविजन लगाकर हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए विज्ञापन देने का काम करती थी। इस कंपनी में श्रद्धा अग्रवाल ऋषि की को-फाउंडर थीं।

शिकागो के बड़े बिजनेसमैन में शुमार थे ऋषि
कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें इस व्यापार में तेजी से मुनाफा हुआ। 2010 तक आउटकम हेल्थ कंपनी इस क्षेत्र में एक बड़ा नाम बनकर उभरने लगी। अपने शुरुआती सालों में कंपनी ने कई बड़े क्लाइंट्स से फंड्स लिए। इससे ऋषि शाह शिकागो की कॉर्पोरेट दुनिया के बड़े नामों में आ गए।

हालांकि, जहां एक तरफ कंपनी के आंकड़ों में उन्हें तेजी से मुनाफा हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ ऋषि, श्रद्धा और कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ब्रैड पर्डी अपने निवेशकों और क्लाइंट्स को ठगने की योजना बना रहे थे।

क्लाइंट्स से झूठ बोलकर विज्ञापन के लिए पैसे लिए
इसके लिए तीनों लोगों ने मिलकर मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रहीं अलग-अलग कंपनियों से पैसा लेकर टीवी पर विज्ञापन नहीं दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी कंपनी को हो रहे फायदे को लेकर भी झूठे दावे किए। शाह ने अमेरिका की बड़ी फार्मा कंपनी जैसे नोवो नॉर्डिस्क के साथ भी ठगी की।

क्लाइंट्स और निवेशकों की तरफ से लगातार आ रहे पैसों के बीच ऋषि अपनी जिंदगी आराम से बिता रहा था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अक्सर फॉरेन ट्रिप पर जाता था, उसके पास प्राइवेट जेट और याख्ट भी थी। इसके अलावा उसने 83 करोड़ का बंगला भी खरीदा।

अप्रैल 2023 में शाह और उसके दोने साथी दोषी ठहराए गए
2016 में ऋषि की नेट वर्थ 33.40 हजार करोड़ रिकॉर्ड की गई थी। साल 2017 में गोल्डमैन, ऐल्फाबेट और इलिनॉय के गवर्नर प्रित्जकर ने आउटकम हेल्थ कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया। अप्रैल 2023 में शाह को ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग समेत 12 से ज्यादा आरोपों में दोषी माना गया।

इसके अलावा उसके दोनों साथी श्रद्धा और ब्रैड पर्डी को भी धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने श्रद्धा अग्रवाल को 3 साल की हाउस अरेस्ट और पर्डी को ढाई साल जेल की सजा दी है।

ऋषि ने कोर्ट में अपने दोष को स्वीकार करते हुए कहा कि वह कंपनी की जिम्मेदारी उठाने में अपनी विफलता से शर्मिंदा था। इसी वजह से उसने यह गलत कदम उठाया। उसने अपने क्लाइंट्स को किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान नहीं दिया। शाह ने कहा कि उसकी गलतियों की वजह से ही कंपनी के दूसरे कर्मचारियों ने आंकड़ों में गड़बड़ी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.