बांग्लादेश में भारतीय सेना प्रमुख का भव्य स्वागत, शेख हसीना से की मुलाकात, परेड का किया निरीक्षण

Updated on 07-06-2023 07:22 PM
ढाका: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और चट्टोग्राम में बांग्लादेश सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे जनरल पांडे ने प्रधानमंत्री हसीना से शिष्टाचार भेंट की। यह सेना प्रमुख के तौर पर बांग्लादेश का उनका दूसरा दौरा है। वह बांग्लादेश सैन्य अकादमी (बीएमए) भी गए और पासिंग आउट कोर्स के पुरस्कार विजेताओं को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

अतिरिक्त महानिदेशालय, जन सूचना ने एक ट्वीट में कहा, "सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बांग्लादेश सैन्य अकादमी में बतौर मुख्य अतिथि पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। शानदार परेड प्रदर्शन के लिये उन्होंने इसमें शामिल कैडेट की सराहना की।" भारतीय सेना प्रमुख ने कैडेट से बातचीत की और बीएमए से पासिंग आउट कोर्स के मित्र देशों के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट के लिए स्थापित 'बांग्लादेश भारत मैत्री ट्रॉफी' प्रदान की। पहली ट्रॉफी इस वर्ष तंजानिया के कैडेट एवर्टन को प्रदान की गई।

सेना ने एक बयान में कहा, यह ट्रॉफी दिसंबर 2021 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में स्थापित 'बांग्लादेश ट्रॉफी और पदक' के बदले में है। सेना प्रमुख 10 जून को आईएमए, देहरादून में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे और 'बांग्लादेश पदक और ट्रॉफी' प्रदान करेंगे। जनरल पांडे ने सोमवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एस. एम. शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की तथा पारस्परिक हित के विभिन्न पहलुओं के साथ ही द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की।

बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की मीडिया इकाई 'द इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स डायरेक्टरेट' (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि दोनों सेना प्रमुखों ने दोनों देशों की प्रगति के लिए मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों और भविष्य के सहयोग पर चर्चा की। इसमें कहा गया, "भारतीय सेना प्रमुख की यात्रा से बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।" भारतीय सेना प्रमुख ने शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.