एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को चार मेडल:दीपांशु ने जीता गोल्ड

Updated on 25-04-2024 01:13 PM

दुबई में बुधवार से शुरू हुए अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने पहले दिन एक गोल्ड सहित कुल चार मेडल जीते। जेवलिन में गोल्ड और सिल्वर भारतीय एथलीटों ने झटके, वहीं 1500 मीटर और डिस्कस थ्रो में भी भारत को सिल्वर मेडल मिले।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 से 27 अप्रैल तक है। भारत से 31 पुरुषों सहित 60 सदस्यीय टीम इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप पेरू के लीमा में 27-31 अगस्त को होने वाली वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग भी है।

बुधवार को पहले दिन दीपांशु ने 70.29 मीटर जेवलिन थ्रो कर भारत को पहला गोल्ड दिलाया। वहीं इस इवेंट 70.23 के साथ यूपी के रोहन यादव दूसरे स्थान पर रहे। यूपी के ही प्रियांशु ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में 3:50.85 सेकेंड के साथ सिल्वर जीता। जबकि कतर के एतौलगाजी ने गोल्ड जीता।

डिस्कस में रितिक राठी ने 52.23 मीटर का थ्रो कर सिल्वर जीता
वहीं डिस्कस थ्रोअर रितिक राठी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने पहला थ्रो 49.97 मीटर फेंका। दूसरे प्रयास में उन्हें कोई अंक नहीं मिला। वहीं उन्होंने तीसरे चांस में 52.23 मीटर फेंक कर मेडल की दावेदारी प्रस्तुत किया। चौथे प्रयास में फिर से उन्हें कोई अंक नहीं मिला, जबकि पांचवां चांस में 50.35 मीटर था और उनका अंतिम और छठा प्रयास 53.01 मीटर था।

कतर के जिब्राइन एडौम अहमत को गोल्ड मिला। उन्होंने 54.80 मीटर का थ्रो फेंका था। सऊदी अरब के हसन मुबारक अलहसाई ने 50.41 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

लक्षिता, तन्वी और विनोद सैंडलिया 800 मीटर फाइनल में भिड़ेंगे
वहीं बुधवार को 800 मीटर के हीट इवेंट में महिला एथलीट लक्षिता और तन्वी के साथ के साथ पुरुष एथजलीट विरोद सैंडिलया फाइनल में पहुंच गए हैं।
बुधवार को 800 मीटर हीट में लक्षिता 2:09.39 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तन्वी मलिक 2:12.82 के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहीं।

अनुष्का और संगीता, अमन चौधरी 400 मीटर में मेडल की होड़ में शामिल
400 मीटर दौड़ में अनुष्का दत्तात्रेय कुंभार और एसएआई संगीता डोडला फाइनल में पहुंच कर मेडल की उम्मीद को बरकरार रखा है। अनुष्का दत्तात्रेय कुंभार 400 मीटर हीट में पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 55.75 सेकेंड का समय निकाला। संगीता डोडला ने 56.21 सेकेंड का समय लेकर अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया और पोडियम की दौड़ में बनी हुई हैं।
पुरुषों की 400 मीटर हीट में अमन चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल राउंड में प्रवेश किया। उन्होंने अपनी हीट में शीर्ष पर पहुंचने के लिए 48 सेकंड का समय लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.