एशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट 12 जनवरी से 68 साल में एक भी खिताब नहीं जीत सका भारत, पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से

Updated on 10-01-2024 12:50 PM

कतर में दो दिन बाद एशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट AFC एशियन कप शुरू हो रहा है। भारत का पहला ही मुकाबला 2015 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम ने पहली बार लगातार दो सीजन के लिए क्वालिफाई किया है। ब्लू टाइगर्स के नाम से मशहूर हो रही भारतीय टीम को को ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है। भारत 5वीं बार एशियन कप खेल रहा है। टीम के सामने एशिया की टॉप-24 टीमों का चैलेंज होगा।

भारतीय टीम 68 साल से इस टूर्नामेंट में खेल रही है लेकिन आज तक चैंपियन नहीं बन सकी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस 1964 में आया है। तब टीम दूसरे नंबर पर रही थी। इजराइल चैंपियन बना था।

एशियन कप क्यों खास?
जैसे यूरो कप यूरोप और कोपा अमेरिका लैटिन अमेरिका का टॉप इंटरनेशनल टूर्नामेंट है, ठीक वैसे ही एशियन कप फुटबॉल एशियाई महाद्वीप का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है।

इस टूर्नामेंट में पूरे एशिया की टॉप 24 टीमें हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट का आयोजन हर 4 साल में होता है और यह 1956 से (68 सालों से) खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट का 18वां एडिशन है।

भारत का शेड्यूल

1. Vs ऑस्ट्रेलिया (13 जनवरी, शाम 5:00 बजे से)
ऑस्ट्रेलिया 2015 की चैंपियन है। टीम को 2006 में एशियन फुटबॉल फेडरेशन की सदस्यता मिली और 2007 से टीम ने हर संस्करण में हिस्सा लिया। टीम 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में राउंड-16 तक पहुंची थी। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7-0 से भी हराया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 8 मैच खेले गए, 5 में ऑस्ट्रेलिया को और 2 में भारत को जीत मिली। एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा। आखिरी बार भारत ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया को 7-1 से हराया था, तब भारत एशिया की टॉप टीम थी। दोनों टीमें आखिरी बार 2011 के एशियन कप में भिड़ी थें, तब भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

2. उज्बेकिस्तान (18 जनवरी, रात 8:00 बजे से)
भारत को उज्बेकिस्तान के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। 1996 से टीम लगातार एशियन कप खेल रही है। हाल ही में वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में उज्बेकिस्तान ने तुर्कमेनिस्तान (3-1), किर्गिस्तान (4-1) और फिलिस्तीन को (1-0) हराया। एशिया की टॉप टीमों में से एक ईरान के खिलाफ भी टीम ने हाल ही में 2-2 से ड्रॉ खेला था।

भारत-उज्बेकिस्तान की आखिरी भिड़ंत 2001 के मेरडेका टूर्नामेंट में हुई थी, तब टीम इंडिया को 1-2 से हार मिली। अब तक हुए दोनों के बीच हुए 6 मैचों में से 4 भारत ने गंवाए, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ भी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.