निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल भाजपा में शामिल, 2020 से कर रहे थे समर्थन

Updated on 16-10-2023 12:23 PM

 भोपाल। बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक और मध्य प्रदेश खनिज निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री आवास में जायसवाल का मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि प्रदीप जायसवाल कमल नाथ सरकार में खनिज मंत्री भी रहे हैं। 2020 से वह बिना शर्त भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे।

कई नेताओं ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही पार्टी में विरोध के स्वर भी फूट पड़े। प्रदेश भर में कई पदाधिकारियों, नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इनमें पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह यादव ने तो कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने का एलान करने में देर नहीं लगाई। सुवासरा विधानसभा से राकेश पाटीदार को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में बालु सिंह तरनोद ने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.