मंत्री श्री सखलेचा द्वारा सीएम राइज स्कूल जावद में एआई बेस्ड डिजिटल पाठ्यक्रम अध्यापन कार्य का शुभारंभ

Updated on 11-02-2023 10:36 PM

 एमएसएमई एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को नीमच जिले के जावद में सीएम राइज स्कूल में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पाठ्यक्रम अध्यापन कार्य का डिजिटल बोर्ड पर क्लिक कर शुभारंभ किया।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि नवीनतम टेक्नालॉजी की वजह से आज दुनिया सिमट कर काफी छोटी हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही मध्यप्रदेश का अपना सेटेलाइट लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लग जाने से प्रदेश के सभी गाँव में इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिलेगी।

 मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जावद प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। क्षेत्र के आँगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को शिक्षा का नया वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

 मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रयास यह है कि जावद क्षेत्र का कोई भी बच्चा देश के किसी भी क्षेत्र के बच्चे से शिक्षा के मामले में किसी भी तरह से पीछे न रहे। इसके लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

मंत्री श्री सखलेचा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से डिजिटल शिक्षा पर संवाद करते हुए कहा कि हमें हमारी भावी पीढ़ी को भविष्य की टेक्नालॉजी के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि गुरु का धर्म बच्चों को बेहतर शिक्षा का है। सभी शिक्षक अपने गुरु धर्म का पालन करें और बच्चों का भविष्य सँवारने के लिए अपने आपको समर्पित करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित करने की बजाय उनके मानसिक एवं शैक्षणिक स्तर के विकास पर विशेष ध्यान दें। शिक्षा के साथ ही बच्चों को जीवन जीने की कला भी सिखाएं।

कार्यक्रम में बैंगलुरु से आए श्री देवेंद्र एवं सुश्री मेघना ने कहा कि एआई बेस्ड डिजिटल शिक्षा से शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आएगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.