मध्य प्रदेश में एक दिन में 53 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन

Updated on 07-10-2023 12:59 PM

 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक ही दिन में 53 हजार पांच करोड़ रुपये से अधिक के 14,375 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रिकार्ड बना दिया। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले भोपाल के रविंद्र भवन से प्रदेशव्यापी विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास की ऐसी राह निकाली गई है, जो प्रत्येक नागरिक को आश्वस्त कर सकती है कि मध्य प्रदेश विकास में नंबर एक पर रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 45,046 करोड़ रुपये के 2,073 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 7,958 करोड़ रुपये के 12,302 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, सिंगल क्लिक के माध्यम से 1001 हितग्राहियों को 21 करोड़ 70 लाख रुपये के हितलाभ वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का महायज्ञ चलता रहेगा। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सुशासन और विकास प्रतिवेदन 2023 का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया।

शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में अनाज उत्पादन बढ़ा है और अर्थव्यवस्था गतिमान हुई है। लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। सामाजिक न्याय का अर्थ यह है कि संसाधनों का लाभ गरीबों को मिले। कुछ लोग कहते हैं कि निर्धनों को मुफ्त राशन क्यों दिया जा रहा लेकिन सामाजिक क्रांति का अर्थ यही है कि राज्य के संसाधनों से जो आय अर्जित होती है, उसका अंश ऐसे लोगों को दिया जाए जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.