नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट ने पैसे लेकर कर दिया 'खेल', बेरोजगार युवाओं ने पेड़ से बांधकर दी सजा

Updated on 05-09-2024 11:01 AM
गुनाः एमपी के गुना जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अकाउंटेंट को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया है। पीड़ित अकाउंटेंट शिक्षा विभाग में काम करता है। अकाउंटेंट के पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अकाउंटेंट से बेरोजगार युवकों ने मारपीट की है।

दरअसल, मारपीट का पूरा मामला गुना जिले के मृगवास इलाके का बताया जा रहा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अकाउंटेंट के मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के एक अकाउंटेंट ने तीन युवकों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपए लिए थे। जब युवकों की नौकरी नहीं लगी तो तीनों ने उससे अपने रुपए वापस मांगे। तब अकाउंटेंट ने तीनों को कुछ रकम लौटा दी, लेकिन बाकी की रकम देने में आनाकानी करने लगा।

बाइक में बैठाकर ले गए गांव


अकाउंटेंट से मारपीट का मामला 1 सितंबर का बताया जा रहा है। हायर सेकेंडरी स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत अजय शर्मा 1 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे स्कूल के पास बनी पुलिया पर किसी से बात करने गए। इसी दौरान सुनील अहिरवार और रवि अहिरवार नाम के दो युवक बाइक से उनके पास पहुंचे। कुछ बातचीत करने के बाद अजय को बाइक में बीच में बैठाकर अपने गांव बाकन्या ले गए। इसके बाद यहां उन्हें टपरिया में रस्सी से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की।

ये है पूरा मामला


मिली जानकारी के अनुसार मृगवास इलाके में कुछ स्कूलों में एक साल पहले चौकीदारों की नियुक्ति होनी थी। तीन स्कूलों में पोस्टिंग के लिए कुछ लोगों ने अकाउंटेंट अजय शर्मा से बात की। अजय ने तीन लोगों को नौकरी लगाने का आश्वासन दिया और उनसे 50-50 हजार रुपए ले लिए। मुश्किल तब हो गई जब इन नई नियुक्तियों पर रोक लग गई। इसके बाद युवकों ने अजय से अपने पैसे वापस मांगना शुरू कर दिया। अकाउंटेंट ने डेढ़ लाख में से 67 हजार वापस भी कर दिए। बाकी 83 हजार देने थे। जब युवक उनसे रकम मांगते अजय आनाकानी करते हुए टालने लगा। इसी से परेशान होकर युवक अकाउंटेंट को उठाकर अपने गांव ले गए।


परिजनों ने पैसे लौटाने का किया वादा


वहीं, शाम होने के बाद भी जब अजय शर्मा घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घरवाले पूछताछ करते स्कूल के आसपास पहुंचे तो मौजूद लोगों ने जानकारी। उन लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो लोग उन्हें बकन्या गांव की तरफ लेकर गए हैं। इतना पता चलते ही अजय के रिश्तेदार समंदर अपने कुछ परिचितों के साथ बकन्या गांव पहुंचे और युवकों से बातचीत कर मामला शांत कराया। रिश्तेदार ने युवकों से खुद रुपए वापस दिलाने का वादा किया। तब जाकर युवकों ने अजय को छोड़ा।

जांच के बाद होगी कार्रवाई


स्कूल के अकाउंटेंट के पिटाई के मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाथू सिंह भील का बयान सामने आया है। नाथू सिंह ने कहा कि मामला सामने आया है। जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.