पाकिस्तान में लोगों ने कुल्हाड़ी से ऊंट का पैर काटा:चारा खाने के लिए खेत में घुसा था,बिलावल भुट्टो ने दुबई से नकली पैर मंगवाया

Updated on 19-06-2024 01:19 PM

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 6 लोगों ने कुल्हाड़ी से एक ऊंट का पैर काट डाला। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऊंट चारे की तलाश में एक व्यक्ति के खेत में घुस गया था। इसके बाद जमीन के मालिक ने अपने नौकरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

ऊंट का वीडियो वायरल होने पर एनिमल राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने इसके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस पूरी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे दुबई से ऊंट के लिए नकली पैर मंगवा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह के निर्देश पर घायल ऊंट को कराची के पशु अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एनिमल राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने ऊंट का दाहिना पैर काटा
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। आरोपियों ने ऊंट का दाहिना पैर काटा था। अभी उसका इलाज कॉम्प्रिहेंसिव डिजास्टर रिस्पॉन्स सर्विस (CDRS) के निर्देशक डॉ. सारा जहांगीर कर रहे हैं।

डॉ. जहांगीर ने बताया कि ऊंट के शरीर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ऊंट की रोज ड्रेसिंग हो रही है। उसको लगातार एंटीबायोटिक्स और IV चढ़ाया जा रहा है। पुलिस अब तक ऊंट के मालिक तक नहीं पहुंच पाई है। शनिवार को जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई तो उन्होंने हमला कर दिया था।

पुलिस को अब तक कुल्हाड़ी नहीं मिली
पुलिस अधिकारी अत्ता हुसैन जट्ट ने बताया कि रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट आसिफ सियाल के सामने पेश किया गया था। सियाल ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

हालांकि, पुलिस को अब तक वह हथियार (कुल्हाड़ी) नहीं मिला है, जिससे ऊंट का पैर कटा गया था। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। ऊंट की देखरेख के लिए एनिमल राइट्स ऑर्गनाइजेशन के सदस्य वहां 24 घंटे मौजूद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.