पाकिस्तान में बकरीद पर तेज लाउडस्पीकर बजाया तो होगी जेल

Updated on 18-06-2024 02:08 PM

पाकिस्तान के पंजाब में बकरीद पर तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर जेल हो सकती है। CM नवाज शरीफ ने ईद के मौके पर लोगों को हथियारों का प्रदर्शन न करने और कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी।

पाकिस्तानी वेबसाइट द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक CM नवाज ने रविवार को ईद-उल-अजहा के लिए बुलाई गई एक विशेष बैठक में पुलिस अधिकारियों को तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने और कुर्बानी के दौरान प्रदूर्षण से निपटने के निर्देश दिए।

मरियम नवाज ने ईद के दिनों में नहरों और नालों में पशुओं की गंदगी फेंकने पर भी कड़ाई से निपटने का आदेश दिया। इसके अलावा ‘सिरी पाया(निहारी)’ भूनने के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू करने का आदेश दिया।

इस मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने CM मरियम नवाज को बताया कि उन्होंने ईद को लेकर पर्याप्त तैयारी की है। वे सोमवार को ईद की कुर्बानी के बाद नगर निगम के कर्मचारी लाहौर और अन्य शहरों में घर-घर जाकर जानवरों के अवशेष इकठ्ठा करेंगे। इसके बाद इन्हें बायोडिग्रेडेबल बैग में पैक कर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने CM से कहा कि जानवरों की कुर्बानी के बाद लाहौर की सड़कों को अच्छे से धोया जाएगा और चूना लगाने के बाद कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा।

तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 10 सालों से प्रतिबंध
पाक वेबसाइट द नेशन के मुकाबिक पाकिस्तान के पंजाब में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 2015 से प्रतिबंध लागू है। इसका उल्लंघन करने पर 25,000 पाकिस्तानी रुपये जुर्माना देना पड़ता है। इस कानून के लागू होने के बाद कई कट्टरपंथी मौलानाओं ने विरोध किया था और शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दिन तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया था।

इस विरोध का नेतृत्व जामिया मस्जिद कुदसी के मौलाना कारी तैयब काकाजई कर रहे थे। उन्होंने जुम्मे के नमाज के दिन तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया था। इसके बाद पंजाब में 3200 मौलवियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन सभी को 25,000 रुपए जुर्माना चुकाने के बाद ही रिहा किया गया। इस दौरान इनसे ये वचन भी लिया गया कि वे आगे से कभी भी कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे।

आर्मी स्कूल में हुए हादसे पर लगा प्रतिबंध
साल 2014 में 16 दिसंबर को तहरीक-ए-तालिबान के सात आतंकियों ने पेशावर में आर्मी स्कूल पर हमला कर दिया था। इसमें 132 बच्चों सहित करीब 150 लोगों की हत्या कर दी थी।

इस आतंकी हमले ने पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस घटना से निपटने के लिए पाकिस्तान में कट्टरपंथी मौलानाओं, तेज आवज में लाउडस्पीकर बजाने, भड़काउ भाषण आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.