मध्य प्रदेश में वाहन स्क्रैप कराकर नया लेने पर व्हीकल टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Updated on 10-09-2025 03:04 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में 15 वर्ष पुराने बीएस-एक व बीएस-दो श्रेणी के वाहनों को सड़क से हटाने के लिए स्क्रैपिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वाहन स्क्रैप कराकर नया लेने पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

स्क्रैपिंग का काम करने वाली संस्थाओं को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा और इन्हें सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ भी दिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। प्रदेश में बीएस-एक व बीएस-दो श्रेणी के 99 हजार से अधिक वाहन चल रहे हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि वाहनों से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट 15 वर्ष से पुराने वाहनों को सड़क से हटाने के दिशा-निर्देश दे चुका है। बीएस-एक और बीएस-दो श्रेणी के वाहन मध्यम मालयान, भारी मालयान, मध्यम यात्री मोटरयान और भारी यात्री मोटरयान को सड़क से हटाने के लिए स्क्रैपिंग की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।

तीन साल होगी वैधता

वर्तमान में मध्य प्रदेश में बीएस-एक व बीएस-दो श्रेणी के लगभग 99 हजार वाहन आनरोड हैं। इन्हें स्क्रैप कराने के लिए पंजीयन कराने पर वाहन स्वामी को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जिसके नाम से प्रमाण पत्र होगा, उस व्यक्ति के नया वाहन खरीने पर मोटरयान कर में छूट दी जाएगी। इस प्रमाण-पत्र की वैधता जारी होने की तिथि से तीन वर्ष होगी। इसका उपयोग केवल एक बार होगा और फिर उसे रद कर दिया जाएगा।

जिस श्रेणी का वाहन स्क्रैप होगा, उसकी श्रेणी का लेना होगा

मोटरयान कर में छूट तभी मिलेगी, जब नया वाहन मध्य प्रदेश में किसी पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा द्वारा जारी किया गया हो। जिस श्रेणी का वाहन स्क्रैप होगा, उसी श्रेणी का वाहन लेने पर छूट मिलेगी। यह छूट जीवनकाल कर जमा किए जाने की स्थिति में गैर-परिवहन/परिवहन यानों पर एकमुश्त छूट प्रदान की जाएगी। जिन वाहनों पर मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक आधार पर कर लिया जाता है, उन्हें मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक कर में आठ वर्ष तक 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.