MP में अब कैमरा और POS मशीन से कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने बंद किए चेक पोस्ट, 45 रोड सेफ्टी प्वाइंट पर होगी जांच

Updated on 16-12-2025 12:56 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब परिवहन विभाग पीओएस मशीनों से चालानी कार्रवाई करेगा। परिवहन विभाग ने प्रदेश में वाहन चेकिंग की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से ईज आफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत राज्य के परिवहन चेक पोस्टों को बंद कर दिया है। इनके स्थान पर 45 रोड सेफ्टी एंड इन्फोर्समेंट चेकिंग प्वॉइंट जांच का कार्य कर रहे हैं।

रोड सेफ्टी एंड इन्फोर्समेंट प्वॉइंट के माध्यम से होगी जांच

जांच कार्य के लिए प्रवर्तन बल (इन्फोर्समेंटफोर्स) को बॉडीवार्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी में पीओएस मशीन के माध्यम से वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के वाहनों द्वारा ई-चेकपोस्ट मॉडल के माध्यम से ऑनलाइन मोटरयान कर जमा करने की सुविधा दी गई है। प्रवर्तन अमले द्वारा बॉडीवार्न कैमरे का उपयोग करने से वाहन चेकिंग के दौरान प्रत्येक कार्रवाई रियल टाइम में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से की जा रही है।

चालानी कार्रवाई ऑनलाइन तथा कैशलेस रूप में होगी

परिवहन विभाग के अमले को पीओएस मशीन उपलब्ध कराने से वाहनों के विरुद्ध की जाने वाली चालानी कार्रवाई को ऑनलाइन तथा कैशलेस रूप में होगी। प्रदेश में मोटरयान परिवहन से संबंधित प्रविधानों के उल्लंघन पर स्व-चलित पद्धति ई-डिटेक्शन को नवंबर-2025 से लागू कर दिया गया।

आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सेवा प्राप्त कर सकता है

इधर, परिवहन विभाग की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट तथा ड्रायविंग लायसेंस आदि से संबंधित सेवाओं को एनआईसी के पोर्टल 'वाहन तथा सारथी' एप के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस व्यवस्था में आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सेवा प्राप्त कर पा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.