राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर मध्य प्रदेश में क्षत्रपों ने फेरा पानी, चहेतों को बनवाया जिलाध्यक्ष

Updated on 18-08-2025 12:09 PM
भोपाल। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को पीछे कर नई पीढ़ी को कमान सौंपी थी। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष तो उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया। पार्टी ने इसी लाइन को जिलों तक ले जाने के लिए इस वर्ष संगठन सृजन अभियान शुरू किया।

लक्ष्य यह भी था कि जिलों की कमान ऊर्जावान नए चेहरों को सौंपी जा सके, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व सहित लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के इस अभियान पर प्रदेश के बड़े नेताओं ने ही पानी फेर दिया।

प्रयोग सफल नहीं हो पाया

मध्य प्रदेश कांग्रेस में क्षत्रप माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जैसे नेताओं के कारण कांग्रेस के 40 से 45 प्रतिशत जिलों यानी आधे प्रदेश में यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। इन जिलों में बड़े नेताओं ने चहेतों को ही जिलाध्यक्ष बनवा दिया। इसमें जीतू पटवारी भी शामिल रहे।

दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 40-45 वर्ष पहले जो पीढ़ी राजनीति में आई थी, वह वर्चस्व बनाए रखना चाहती है। यही वजह है कि वर्ष 2023 का चुनाव कांग्रेस बुरी तरह हार गई। पराजय से सबक न लेने का परिणाम यह भी हुआ कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि लोकसभा में नहीं है। पार्टी संगठन से जुड़े नेता बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश की तरह गुजरात में भी संगठन सृजन अभियान 50 प्रतिशत ही सफल रहा। अन्य राज्यों में भी स्थिति अच्छी नहीं है।

अपने ही घेर रहे

कांग्रेस संगठन की ऐसी स्थिति की वजह कमल नाथ के इस बयान से स्पष्ट होती है कि कांग्रेस नेताओं की पार्टी है, न कि कार्यकर्ताओं की। अब जब राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व संगठन को मजबूत करना चाहते हैं तो नियुक्तियों को लेकर बड़े नेता अपनों के ही निशाने पर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद मालवीय ने पोस्ट में लिखा है- लगता है कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने तय कर लिया है कि राहुल गांधी कितना ही दम लगा लें, वे अपने पट्ठों के दम पर ही कांग्रेस को चलाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पोस्ट साझा कर असंतोष पर चुटकी ली है। ये पोस्ट डिंडौरी जिले से और देवास जिले में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता गौतम बंटू गुर्जर की है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.