'जवान' की आंधी के सामने 'OMG 2' का सूपड़ा साफ, हिल गई 'ड्रीम गर्ल 2' लेकिन 'गदर 2' ने बचाई है लाज

Updated on 09-09-2023 02:32 PM
11 अगस्त से बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही रही 'गदर 2' अब अपना बोरिया-बिस्तरा बांधने की तैयारी में है। एक तरफ टक्कर में शाहरुख खान की 'जवान' की आंधी है तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की 'गदर 2', अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की 'ओएमजी 2' के अलावा आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' भी है। देखा जाए तो इतने दिनों बाद भी 'गदर 2' ने पांचवें शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग दिखाने में कामयाब नजर आ रही है। वहीं 'OMG 2' का पत्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है जबकि 'ड्रीम गर्ल 2' काफी स्ट्रगल करती दिख रही है। वहीं जवान ने दो दिनों में 127.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताने वाली साइट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों सिनेमाघरों में 'जवान' की भीड़ है। ऐसा पहले से ही तय था कि 'जवान' की रिलीज की वजह से बॉक्स ऑफिस पर छाई बाकी फिल्मों का सफाया हो सकता है। बता दें कि 'जवान' की रिलीज से पहले ही 'ओह माय गॉड 2' के कलेक्शन में भारी गिरावट थी। शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज का असर ऐसा हुआ कि अक्षय की ये फिल्म दर्शकों के लिए तरसने लगी और इसी वजह से इसे काफी सारे स्क्रीन्स से इसे हटाना पड़ा। हालांकि, सेंसर बोर्ड के अड़ंगा लगाने के बावजूद 'OMG 2' ने अपना जादू दिखा दिया था और फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 219 करोड़ के आसपास कमा गई। वहीं देशभर में 'ओएमजी 2' ने 28वें दिन 149.25 करोड़ की कमाई की थी और उम्मीद है कि 29वें दिन तक इसने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देखा जाए तो ये फिल्म जहां पंकड त्रिपाठी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है वहीं लगातार फ्लॉप का टैग झेल रहे अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के बाद सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

'ड्रीम गर्ल 2' से बेहतर साबित हुई 'गदर 2' की शुक्रवार को कमाई

अब बात करते हैं सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की जसपर दर्शकों का प्यार खूब उमड़ा। इस फिल्म ने भी बॉलीवुड के कई रेकॉर्ड कायम किए। अब फिल्म अपने अंत की ओर है। हालांकि, 'Gadar 2' ने 15 दिन पहले रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' की तुलना में अपने पांचवें शुक्रवार को अच्छी कमाई की है। सनी देओल की इस फिल्म ने जहां कल (शुक्रवार) 1 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं आयुष्मान खुराना की 'Dream Girl 2' डगमगाती दिख रही है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'गदर 2' ने कर ली है 667 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड कमाई

'गदर 2' ने 29 दिनों में 511.00 करोड़ की कमाई अब तक कर ली है। हालांकि, अभी कहना मुश्किल है कि ये 'पठान' के आंकड़े को छू लेगी या फिर इससे पहले इसे सिनेमाघरों से हटना होगा। वहीं इसने 28 दिनों में 666.80 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा टच किया है। वहीं इसने 28 दिनों में इंडिया में 601.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

126 करोड़ से अधिक 'ड्रीम गर्ल 2' ने की है कमाई

वहीं 'ड्रीम गर्ल 2' ने 14 दिनों में 126.40 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। 14 दिनों में फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 112.90 करोड़ रहा है। हालांकि 15 दिनों में फिल्म ने 96.41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.