'मेरे सामने BMW ने स्कूटर को टक्कर मारी, तो वह 20 फीट उछलकर दूर गिरा...’, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया खौफनाक मंजर

Updated on 16-09-2024 10:30 AM

 इंदौर । इंदौर में बेकाबू बीएमडब्ल्यू कार ने दो युवतियों की जान ले ली। स्कूटर सवार दोनों युवतियां कार की टक्कर से करीब 20 फीट तक हवा में उछली। एक युवती कार के बोनट से टकराकर करीब 75 फीट दूर जाकर गिरी।


इसके बाद टक्कर मारने वाला चालक कार को एक कॉलोनी में पार्क करके फरार हो गया। मामले में आरोपित गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। हादसा खजराना थाना अंतर्गत महालक्ष्मीनगर रोड का है।


बीएमडब्ल्यू कार (सीएच 01एयू 1061) बांबे अस्पताल की ओर से सनसिटी की ओर जा रही थी। स्कूटर (एमपी 07एसएच 6065) से दो युवतियां लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादौन महालक्ष्मीनगर से बांबे अस्पताल की ओर आ रही थीं। गलत दिशा से आई कार ने मेला मैदान के सामने स्कूटर को टक्कर मार दी।


स्कूटर 20 फीट ऊपर हवा में उछल गया


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटर 20 फीट हवा में उछला और बिजली के खंभे से जा टकराया। चालक गजेंद्र सिंह टक्कर मारने के बाद साईंकृपा कॉलोनी में घुसा और हॉस्टल के समीप कार खड़ी कर भाग गया।


शराब पीकर पार्टी में जा रहा था


पुलिस ने रविवार शाम कार चालक गजेंद्र पुत्र सरदार सिंह निवासी पारस विहार चंद्र बद्रीनाका लश्कर ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पिता रिटायर्ड हेड कांस्टेबल हैं। आरोपित टास्कअस कंपनी में टीममेट है और तुलसीनगर में ही रहता है। उसकी कार में राऊ निवासी युवती श्री बैठी थी। श्री अमेरिकन बैंक में नौकरी (वर्कफ्रोम होम) करती है।


ऑफिस के साथियों के साथ की पार्टी


रात को दोनों सनसिटी में रहने वाले दोस्त पंकज के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे। गजेंद्र ने ऑफिस के साथियों के साथ शराब पार्टी की थी। वह पंकज के साथ केक लेकर जा रहा था। 12 बजे पहुंचने की जल्दी में कार रांग साइड घुसा दी और युवतियों को टक्कर मार कर भाग गया।


दोपहर को आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर हादसे ही खबर पढ़ी तो चालक बदलने का प्रयास किया। एक युवक ने प्रधान आरक्षक कमलसिंह को सूचना दी और उसे तुलसीनगर स्थित घर से पकड़ लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.