भोपाल में आज विधायकों को देंगे पेपरलेस वर्किंग की ट्रेनिंग:विधानसभा में ऑनलाइन काम करना सिखाएंगे दिल्ली के एक्सपर्ट

Updated on 23-12-2025 12:12 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अब ऑनलाइन होगी। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के तहत विधायकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मंगलवार को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक विधायकों को संसदीय कार्य मंत्रालय दिल्ली के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे।

देश की विधायी व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में विधानसभाओं में भी इसे शुरू कर रहा है। इस परियोजना के जरिए देश की संसद और सभी राज्यों की विधानसभाओं को पूरी तरह पेपर लेस बनाया जा रहा है।

NeVA परियोजना क्या है? NeVA यानी नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से संसद और विधानसभाओं की पूरी कार्यवाही ऑनलाइन और रियल-टाइम तरीके से संचालित की जाती है। इसमें विधानसभा के प्रश्न, विधेयक, ध्यानाकर्षण, कार्यसूची, रिपोर्ट, मतदान, उपस्थिति की जानकारी ऑनलाइन रहती है।

यह परियोजना “वन नेशन-वन एप्लिकेशन” के सिद्धांत पर आधारित है, ताकि देश की सभी विधानसभाएं एक समान डिजिटल प्रणाली पर काम करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.