भोपाल में अब कोचों की मरम्मत में नहीं लगेंगे हफ्ते, इस मशीन से महज 2 दिन में 'फिट' होंगी ट्रेनें

Updated on 10-01-2026 11:50 AM

 भोपाल: भोपाल में रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में रेलवे ने एक बड़ी तकनीकी छलांग लगाई है।राजधानी में अत्याधुनिक सीएनसी अंडरफ्लोर व्हील लेथ मशीन की स्थापना के साथ ही अब ट्रेन कोचों के रखरखाव की पूरी तस्वीर बदलने वाली है।

इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पहियों की मरम्मत का जो कार्य पहले 10 से 15 दिनों की लंबी प्रक्रिया में पूरा होता था, वह अब महज 48 घंटों में संपन्न हो सकेगा। इससे न केवल ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि रद्दीकरण और लेटलतीफी जैसी समस्याओं से भी यात्रियों को निजात मिल जाएगी।

दो दिन में होगा काम

यह मशीन लगभग 10.72 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जा रही है और अगले महीने शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में व्हील टायर टर्निंग का कार्य भोपाल वर्कशाप द्वारा किया जाता है। जब रानी कमलापति कोचिंग डिपो से कोई कोच ‘सिक’ घोषित होता है, तो उसे मरम्मत के लिए भेजा जाता है, जिसमें काफी समय लग जाता है। लेकिन इस नई सुविधा के शुरू होने से यह कार्य लगभग दो दिनों में ही पूरा किया जा सकेगा।

इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों का संचालन भी अधिक सुचारू रहेगा। साथ ही सीएनसी अंडरफ्लोर व्हील लेथ मशीन से कोचों के पहियों की सटीक टर्निंग होती है, जिससे उनकी उम्र बढ़ती है और नए पहियों की जरूरत कम होती है। इससे रेलवे को आर्थिक लाभ मिलेगा, यात्रियों को झटकों व शोर से राहत मिलेगी और आपात स्थिति में कोच जल्दी सेवा में लौट सकेंगे।

पूरी तरह आटोमेटेड है यह मशीन

इसकी खासियत यह है कि यह अंडरफ्लोर तकनीक पर आधारित है, यानी कोच को उठाए बिना ही पहियों की टर्निंग की जा सकती है। यह मशीन फर्श के नीचे स्थापित होती है, जिससे कार्यशाला की जगह की भी बचत होती है। इसके चलने वाले भाग नीचे होने के कारण ऑपरेटर के लिए यह ज्यादा सुरक्षित भी मानी जाती है। सीएनसी तकनीक के कारण यह मशीन पूरी तरह आटोमेटेड, तेज और अत्यंत सटीक होती है। इससे काम जल्दी पूरा होता है और उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल…
 25 June 2026
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने…
 25 June 2026
भोपाल, भोपाल में अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पुलिस जांच में खुलासा…
 25 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने…
 25 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू…
 25 June 2026
भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को भोपाल जिले में पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।…
 25 June 2026
भोपाल। ऐसे कानून जिनकी अब जरूरत नहीं हैं, उनका सभी विभाग ठीक से परीक्षण कर लें और यदि निरस्त किया जाना है तो प्रस्ताव बनाकर भेजें। 20 जुलाई से मानसून…
 25 June 2026
भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर…
 25 June 2026
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के…
Advt.