भोपाल में स्कूल कर्मचारी ने 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ सनसनीखेज खुलासा

Updated on 19-12-2025 11:54 AM

 भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में स्थित एक नामी निजी स्कूल में सुरक्षा और भरोसे की धज्जियां उड़ गई हैं। यहां कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामकुमार मालवीय पिछले दो सालों से छात्रा के संपर्क में था और उसे होटल ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अचानक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद जब छात्रा से पूछताछ की गई, तो उसने स्कूल कर्मचारी रामकुमार की करतूतों के बारे में बताया।थाना प्रभारी अशोक गौतम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़िता एक संभ्रांत व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखती है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार मालवीय को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.