भोपाल में शराब पीने से रोकने पर हेड कॉन्स्टेबल को पीटा, बचाने आए पुलिसकर्मी से आरोपी बोले- तुम हिंदू हो...

Updated on 28-04-2025 10:36 AM
भोपाल। राजधानी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन रानी कमलापति के परिसर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे कार में बैठकर शराब पीने से रोकने से नाराज युवकों ने जीआरपी जवान से जमकर मारपीट कर दी। जवान को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी वर्दी फाड़ दी। उसे लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने आए दो अन्य साथी हवलदारों के साथ भी झूमाझटकी कर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया।पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपित पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी रेल राहुल लोढा के जीआरपी थाने पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

वीडियो बनाने पर युवती भड़की

  • जीआरपी थाने के आरडी टेकाम ने बताया कि जीआरपी थाना रानी कमलापति के तीन पुलिस कर्मी हवलदार नजर दौलत खान, संदीप कुमार और कमल रघुवंशी रात्री गश्त पर थे। रात दो बजे के करीब सूचना मिली थी कि जीआरपी बंसल वन कुछ लोग बाहर कार में बैठकर शराब पी रहे थे।
  • पुलिस ने शराब पी रहे तीन युवक-एक युवती का शराब पीते हुए वीडियो बनाना शुरू किया। अपने साथियों के साथ शराब पी रही युवती भड़क गई। उसने पुलिस से अपशब्द कहना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में एसयूवी से तीन युवक उतरे और पुलिसकर्मियों से विवाद कर हाथापाई करने लगे। युवकों ने हवलदार को गाली दी, मुक्के मारे और वर्दी फाड़ी।
  • आरोपियों ने मिलकर पुलिस की गाड़ी का आगे का दरवाजा खोलकर हवलदार नजर दौलत खान को गाली देकर मुक्के मारना शुरू कर दिया। एक के बाद एक तीनों युवकों ने हवलदार पर थप्पड़ और मुक्के मारे। इससे पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई और मुंह से खून आने लगा।

तुम हिंदू हो हट जाओ

  • उसे बचाने साथी हवलदार संदीप और कमल रघुवंशी आए, तो उनको आरोपियों ने झूमाझटकी कर धक्का मारकर गिरा दिया। आरोपियों ने हवलदार संदीप और कमल से कहा कि तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ, तभी एक अन्य
  • आरोपी ने कहा कि सब कहते हैं कि हिंदू भाई समझदार हैं, लेकिन ये (दौलत खान) लोगों को भाषण दे रहा था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया, जो रविवार को इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर वायरल हो गया।

युवती सहित एसयूवी सवार आरोपी फरार

  • पुलिस ने इस मामले में शिव नगर छोला मंदिर का निवासी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह निशातपुरा से एक सवारी को स्टेशन छोड़ने आया था। उसे शराब पीना थी, तो वह बंसल वन में संचालित बार में जा रहा था। इस दौरान लिफ्ट में उसे दो लड़के और एक युवती मिली।
  • उन्होंने बताया कि बार बंद है। हमारे साथ आ जाओ। उसके बाद वे नीचे आकर कार में शराब पीने लगे। इसी दौरान विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने रेपिडो चालक गिरफ्तार कर लिया। हवलदार से मारपीट करने वाले युवती समेत एसयूवी सवार आरोपिी फरार हैं। पुलिस कार के नंबर की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है।

तीन आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर

पुलिसकर्मी से मारपीट में तीन आरोपी पर एफआइआर दर्ज की गई है। एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। राहुल लोढ़ा, पुलिस अधीक्षक, रेल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.