Bhopal में डॉक्टर की पत्नी से हुई थी साइबर ठगी… अपराधियों तक पहुंची पुलिस, तो सामने आया पूरा खेल

Updated on 15-04-2025 10:29 AM
भोपाल: राजधानी के एक डॉक्टर की पत्नी से हुई साइबर ठगी के मामले में भोपाल साइबर सेल पुलिस ने खाता बेचने वाले दो आरोपियों को गुजरात और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक ने अपना बैंक खाता 10 हजार रुपये में एजेंट को बेचा था, जबकि दूसरा खाता धारक ठगी के रुपये आने पर कमीशन लेता था और बाकी की राशि एजेंटों के जरिए साइबर ठगों को पहुंचाता था।भोपाल की टीम सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन खाते खरीदने वाले एजेंटों को पुलिस के पहुंचने की सूचना मिली तो वे फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि एजेंट और मुख्य अपराधी की तलाश जारी है।

ऐसे हुई थी 6 लाख की ठगी


एसआई अंकित नायक के अनुसार, बावड़िया कलां निवासी डॉक्टर बालेंद्र द्विवेदी की पत्नी पूजा द्विवेदी ने नवंबर 2024 में साइबर ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि टेलीग्राम पर उन्हें ठगों का मैसेज आया था।


उन्हें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर रुपयों का लालच दिया गया था। टास्क के जरिए वह लगातार निवेश करती गईं और रुपये वापस नहीं मिले। इस प्रकार उनसे करीब छह लाख रुपये की ठगी हुई थी।

चैक से राशि निकाली, कमीशन काटकर पहुंचाई

शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने रुपये प्राप्त करने वाले बैंक खातों की जांच की तो वे अहमदाबाद के चमनपुरा में रहने वाले 32 वर्षीय अहमदाबादी कनकभाई व राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में रहने वाले 22 वर्षीय हंसराज गोदारा के नाम पर थे।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो अहमदाबादी ने बताया कि वह एक सिलाई कंपनी में मजदूरी करता है। उसे दस हजार का लालच देकर एक व्यक्ति ने बैंक खाता खरीद लिया था। जबकि हंसराज के अनुसार दूसरे गांव में रहने वाले एक परिचित को उसने खाते का एक्सिस दिया था। ठगी की राशि बैंक में आने पर वह चैक से रुपये निकालकर अपना कमीशन काट लेता था और बाकि रुपये उसे देता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.