भोपाल में 80+ के बुजुर्ग और दिव्यांग 1566 मतदाताओं ने किया घर से मतदान

Updated on 08-11-2023 12:05 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने की सुविधा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जिले में कुल 2510 ऐसे मतदाताओं ने घर से मतदान करने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए 113 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने सातों विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को घर-घर पहुंचकर कुल 1566 मतदाताओं से मतदान कराया है।

मतदान को लेकर उत्साह

घर से ही मतदान करने को लेकर बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदानकर्मी घर-घर जाकर इनसे बैलेट पेपर के जरिए मतदान करा रहे हैं। शाहपुरा क्षेत्र के भारत नगर में ई-8/71 में रहने वाली शारदा देवी काशिव बुजुर्ग हैं और चलने-फिरने से लाचार हैं। उन्होंने बिस्तर पर लेटे हुए ही मतदान किया। अन्य जगहों पर जहां भी मतदानकर्मी पहुंचे, वहां बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक मतदान में हिस्सा लिया।

ये भी करेंगे घर से मतदान

अब कुल 944 मतदाता शेष रह गए हैं जिनसे घर से मतदान कराया जाना है। जबकि अभी दो दिन और इसके लिए शेष बचे हुए हैं। बता दें कि जिले में कुल 27 हजार 89 मतदाता 80 साल से अधिक आयु वर्ग के हैं तो वहीं आठ हजार 47 दिव्यांग मतदाता हैं।

घर पहुंचकर बनाया केंद्र, फिर हुआ मतदान

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में घर पुहंची मतदान टीमों ने सबसे पहले अंदर ही अलग मतदान केंद्र बनाया। इसके बाद पूरी गोपनीयता के साथ 80 से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को बैलट पेपर दिए गए। इसके बाद एकांत में ही उनके द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया की जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

3470 कर्मचारियों ने किया डाक मतपत्र से मतदान

विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान दल और चुनावी कार्य में लगभग 17 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से अब तक कुल तीन हजार 470 ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। जबकि अन्य का मतदान बुधवार को कराया जाएगा। वहीं नौ और 10 नवंबर को लाल परेड मैदान में भी डाक मतपत्र से मतदान कराए जाएंगे।

विधानसभा क्षेत्रवार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान

विधानसभा क्षेत्र - 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाता

बैरसिया - 361

उत्तर - 151

नरेला - 220

दक्षिण -पश्चिम - 134

मध्य - 271

गोविंदपुरा - 214

हुजूर - 215

कुल - 1566


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.