भिंड में‌ घोड़ी पर चढ़कर विकास यात्रा का झंडा लेकर निकले मंत्री

Updated on 10-02-2023 10:05 PM

मध्यप्रदेश सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया का विकास यात्रा के दौरान निराला अंदाज नजर आया। मंत्री ने पावई ग्राम पंचायत में पावई माता मंदिर पर पूजा अर्चना की, इसके बाद विकास यात्रा को निकालते हुए ग्रामीणों के बीच पहुंचे। सहकारिता मंत्री विकास यात्रा के दौरान घोड़ी पर सवार हुए और हाथ में विकास यात्रा का ध्वज लिए हुए नजर आए। मंत्री का यह अंदाज ग्रामीणों को खूब भाया। ग्रामीणों ने मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया विकास यात्रा में सहभागिता निभाई।

5 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले से विकास यात्रा का शुभारंभ किया था। इसके बाद से यह विकास यात्रा का रथ पूरे प्रदेश में घूम रहा है। हर विधानसभा में पहुंच रहा है। इसी कड़ी में अटेर विधानसभा क्षेत्र के पावई, विरगंवा, पाली, पिथनपुरा ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा पहुंची। यहां विकास यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के सहकारिता मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने किया।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि विकास यात्राएं सरकार की योजना के माध्यम से हर गरीब, मजदूरों, किसानों को लाभ मिले, इसके लिए आयोजित की जा रही हैं। आप सभी सरकार की योजना का लाभ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है, ताकि कोई भी व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना प्रारंभ की है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इस योजना के तहत फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से आग्रह किया कि अपनी ग्राम पंचायत, जनपद एवं जिला पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं के बीच पहुंचकर फार्म भरवाएं, ताकि उन्हें ₹1000 प्रति माह की राशि उनके खाते में पहुंचाई जा सके।

विकास यात्राओं में जनपद अध्यक्ष कमला नारायण शर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रायसिंह नरवरिया, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष थान सिंह भदौरिया, सरपंच उम्मीद सिंह गुर्जर, भाजयुमो अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, भदौरिया नागेंद्र सिंह भदौरिया, ग्राम पंचायतों के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.