इमरान खान समर्थकों से घर नहीं बचा पाया वह भारत से क्‍या लड़ेगा... पाकिस्‍तानी कमांडर का होगा कोर्ट मार्शल!

Updated on 15-05-2023 07:44 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में इमरान खान समर्थकों की भारी हिंसा के बाद सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को करारी श‍िकस्‍त का सामना करना पड़ा है। इमरान खान जहां खुलकर असीम मुनीर पर हमले बोल रहे हैं, वहीं पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी पलटवार की तैयारी शुरू कर दी है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक आर्मी चीफ सबसे ज्‍यादा इस बात से नाराज हैं कि लाहौर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान फयाज ने बिना लड़े ही इमरान खान समर्थकों के आगे घुटने टेक दिए। इमरान खान समर्थकों ने उनका घर फूंक दिया जिसे 'जिन्‍ना हाउस' भी कहा जाता है। अब पाकिस्‍तान की मीडिया में इस बात को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि जो इमरान खान समर्थकों से नहीं लड़ा, वह भारत से क्‍या लड़ेगा।


यही नहीं इमरान समर्थक उनकी वर्दी, मेडल और टोपी तक उठा ले गए और चौराहे पर उसका प्रदर्शन करके सेना का मजाक उड़ाया। लाहौर कोर के पास भारत के पंजाब प्रांत से सटे सीमाई इलाकों की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी है। यही वजह है कि जनरल सलमान के कोर्ट मार्शल की मांग तेज हो गई है। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने ऐलान किया है कि इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई और दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। इमरान खान के खिलाफ भी इस पूरे मामले में मामला दर्ज हो गया है।

इमरान खान समर्थकों से गिड़गिड़ाए थे कोर कमांडर


अगर इमरान खान को सेना के खिलाफ हिंसा को भड़काने का दोषी पाया जाता तो उन्‍हें फांसी की भी सजा हो सकती है। इस घटना के सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडिया में साफ नजर आ रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल सलमान फयाज भारी हिंसा के बाद भी बिना वर्दी के हैं और इमरान समर्थकों से गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इमरान खान समर्थकों ने न केवल जिन्‍ना हाउस को जलाकर राख कर डाला बल्कि कोर कमांडर की शान कहे जाने वाले वर्दी और टोपी तक को उठा ले गए।

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे इमरान खान के भतीजे और टाइगर फोर्स का हाथ बताया जा रहा है। इमरान के टाइगर फोर्स के सदस्‍यों ने लाहौर की गलियों में कोर कमांडर की वर्दी का प्रदर्शन किया और सेना की जमकर बेइज्‍जती की। यही नहीं जिन्‍ना हाउस में रखी मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की यादगार चीजों को भी इमरान समर्थक अपने साथ उठा ले गए। पूरे घर को आग लगा दिया गया जिससे उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिन्‍ना हाउस का दौरा किया है और आदेश दिया है कि अगले 72 घंटे के अंदर सभी दोषियों को अरेस्‍ट किया जाए। अब तक इस पूरे हिंसा के मामले में 2200 लोगों को अरेस्‍ट किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.